{"_id":"648c51272bbe9550830a8a87","slug":"remembering-indira-gandhi-cm-gehlot-lashed-out-at-pm-modi-2023-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी को याद कर पीएम मोदी पर जमकर भड़के सीएम गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी को याद कर पीएम मोदी पर जमकर भड़के सीएम गहलोत
अशोक गहलोत ने गुरुवार को भरतपुर जिले के नगर विधानसभा क्षेत्र की सीकरी कस्बे में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार की देश में राजनीति चल रही है, वह बहुत खतरनाक है। जब आप जाति, धर्म की बात करने लग जाते हो, तो लोग इनोसेंटली डाइवर्ट हो जाते हैं। यह समझ नहीं पाते हैं, इसका कितना बड़ा नुकसान देश और समाज को होगा। इसकी चिंता सभी को होनी चाहिए। चाहे वह किसी भी धर्म और किसी भी कौम का आदमी हो। सभी को एहसास होना चाहिए देश किस दिशा में जा रहा है, किस दिशा में ले जाना है। लोकतंत्र की स्थिति क्या है?
गहलोत ने कहा कि, आज केंद्र सरकार की ताकत ED, CBI, ज्यूडिशियरी पर दबाव है। यह लोकतंत्र में अच्छी बातें नहीं हैं। इंदिरा गांधी की जान चली गई। इंदिरा गांधी की किसी से दुश्मनी नहीं थी, न कोई खेत का झगड़ा था। इंदिरा गांधी महान नेता थीं। प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रही थीं। उनका सीना छलनी कर दिया गया। उन्होंने खालिस्तान नहीं बनने दिया। देश के दो टुकड़े नहीं होने दिए। राजीव गांधी देश के लिए शहीद हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।