{"_id":"6532568a752184d47303a5a3","slug":"video-atararashhataraya-kall-thashahara-ka-le-ravana-hae-jal-ka-athhashhathata-khadajal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए रवाना हुए जिले के अधिष्ठाता खुडीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए रवाना हुए जिले के अधिष्ठाता खुडीजल
24 अक्तूबर से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। देवी-देवताओं के महाकुंभ कुल्लू दशहरा में अपनी भागीदारी निभाने के लिए देवताओं का आना शुरू हो जाएगा। जिले के बाह्य सराज के देवी-देवताओं का पहला पड़ाव शुक्रवार से शुरू होगा। अधिष्ठाता देवता खुडीजल शुक्रवार को अपने देवालय देहुरी से ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना हुए। उनका पहला पड़ाव मंडी जिले के खौली के नहर गांव में होगा। वहीं, बंजार, पार्वती व सैंज घाटी के देवता भी 21 अक्तूबर को रवाना होंगे। इसके अलावा बाह्य सराज के अन्य देवता भी 21 अक्तूबर को रवाना होंगे। दशहरा के लिए रघुनाथ की नगरी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। कारदार शेर सिंह, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुमार दत्त शर्मा व पुजारी पूर्ण शर्मा ने कहा कि देवता खुडीजल अपने देवालय देहुरी से कुल्लू के लिए निकल गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।