{"_id":"671d18c0137e7b88e106e9e8","slug":"video-himachal-pradesh-cm-sukhu-spends-time-with-villagers-in-dodra-kwar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : क्वार के धन्द्रवाड़ी में हरदयाल खेपान के घर में ठहरे मुख्यमंत्री, घर के आंगन में अलाव जलाया; महिलाओं ने मंगलगीत गाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : क्वार के धन्द्रवाड़ी में हरदयाल खेपान के घर में ठहरे मुख्यमंत्री, घर के आंगन में अलाव जलाया; महिलाओं ने मंगलगीत गाए
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुदूरवर्ती डोडरा-क्वार में ग्रामीणों के साथ समय बिताया। क्वार के धन्द्रवाड़ी में हरदयाल खेपान के घर में मुख्यमंत्री ठहरे। घर के आंगन में अलाव जलाया गया। महिलाओं ने मंगलगीत गाए। सीएम ने गांव के लोगों से बातचीत की। हरदयाल खेपान सेवानिवृत्त जेबीटी शिक्षक हैं।
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को शिमला के अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका डोडरा क्वार का यह तीसरा दौरा है। उन्हें डोडरा क्वार आने पर यह कहा जा रहा था कि शाम को वापस आते हैं, मगर उन्होंने तय किया कि लोगों के बीच रहना है। लोगों के बीच जाकर खाना है। सीएम ने कहा कि यहां महिलाएं सबसे अधिक आई हैं। उन्होंने कहा कि डोडरा क्वार में क्या होना चाहिए, क्या मिलना चाहिए, यह जानने के लिए ही वह यहां आए हैं। सीएम ने कहा कि योजना के अगले चरण में वह चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी और शिमला के कुपवी समेत अन्य दुर्गम क्षेत्रों में भी जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।