{"_id":"6ab8f77516d8a6d4530ab901","slug":"video-janglikh-bridge-rohru-rockfall-vehicle-saved-himachal-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू: जांगलिख पुल के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे वाहन सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू: जांगलिख पुल के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे वाहन सवार
Ankesh Dogra
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:31 PM IST
Link Copied
जांगलिख पुल के समीप रविवार दोपहर बाद पहाड़ी से अचानक पत्थर टूटकर सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना हुई, उससे कुछ सेकंड पहले ही एक वाहन वहां से गुजर रहा था। स्थानीय लोगों की सतर्कता और चालक की सूझबूझ से वाहन को समय रहते पीछे कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी से पत्थर गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने वाहन सवारों को तुरंत पीछे हटने के लिए कहा। चालक ने बिना देर किए वाहन को पीछे कर लिया। इसके कुछ ही क्षण बाद पहाड़ी से पत्थर टूटकर सड़क पर आ गिरे।
स्थानीय निवासी अजय दिलवानका ने बताया कि यदि वाहन कुछ सेकंड और आगे निकल जाता तो वह सीधे पत्थरों की चपेट में आ सकता था। ऐसी स्थिति में वाहन में सवार लोगों के साथ गंभीर हादसा हो सकता था।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांगलिख पुल के आसपास संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के उचित प्रबंध करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की घटनाएं वाहन चालकों और यात्रियों के लिए खतरा बन सकती हैं।
स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से भी अपील की है कि जांगलिख पुल के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी से वाहन चलाएं। विशेषकर खराब मौसम के दौरान इस मार्ग पर अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।