फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   khunta himachal first feature film release september 18

शिमला: दुनिया के बड़े मंचों पर गूंजी पहाड़ की आवाज, 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘खूंटा’

Sun, 13 Sep 2026 09:29 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 13 Sep 2026 09:29 AM IST
khunta himachal first feature film release september 18
हिमाचल प्रदेश की पहली फीचर फिल्म ‘खूंटा’ ने हिमाचल और उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र की संस्कृति, लोक परंपराओं, गीत-संगीत और आस्था को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है। फिल्म का 16 मई 2026 को फ्रांस में आयोजित विश्वविख्यात कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्केट प्रीमियर में प्रदर्शन हुआ था। अब यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों और आगामी रिलीज को लेकर शुक्रवार को राजधानी के जश्न रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान फिल्म की रचनाकार और निर्देशिका अनुशी शर्मा सहित टीम के अन्य सदस्यों ने फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की। अनुशी शर्मा ने बताया कि ‘खूंटा’ की खासियत यह है कि इसमें पहाड़ों को केवल खूबसूरत लोकेशन के तौर पर प्रस्तुत नहीं किया गया है, बल्कि यहां की संस्कृति, संवेदना, संघर्ष और आस्था को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। फिल्म में हिमाचल और उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र की लोक परंपराओं, गीत-संगीत और सामाजिक जीवन की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में महासू महाराज के प्रति लोगों की आस्था को भी प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है। कहानी के माध्यम से प्रकृति और इंसान के रिश्ते को केंद्र में रखा गया है। फिल्म यह संदेश देती है कि विकास जरूरी है, लेकिन प्रकृति और पर्यावरण की कीमत पर नहीं। निर्देशिका के अनुसार, फिल्म के जरिए पहाड़ की उस आवाज को सामने लाने का प्रयास किया गया है, जो अक्सर बड़े मंचों पर अनसुनी रह जाती है। ‘खूंटा’ में पहाड़ी समाज की जड़ों, उसकी आस्था और बदलते दौर में सामने आ रही चुनौतियों को संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्केट प्रीमियर में प्रदर्शन को फिल्म की टीम ने बड़ी उपलब्धि बताया। टीम का कहना है कि इससे हिमाचल की संस्कृति और यहां के कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिला है। फिल्म की कहानी और प्रस्तुति के माध्यम से पहाड़ की लोक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। अब 18 सितंबर को ‘खूंटा’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने से प्रदेश के दर्शकों में भी उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म की टीम को उम्मीद है कि दर्शक इसे केवल एक फिल्म के तौर पर नहीं, बल्कि पहाड़ की संस्कृति, आस्था और पर्यावरण से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज के रूप में भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

40 साल पुराने चकरोड विवाद पर प्रशासन की कार्रवाई, दो घंटे चली पैमाइश; VIDEO

13 Sep 2026

स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, VIDEO

13 Sep 2026

24 लाख मामले निस्तारित, 11 विवाहित जोड़ों का सुलह; VIDEO

13 Sep 2026

जेडीयू के मंडलीय कार्यकता सम्मेलन में नीतीश कुमार के कार्यों कि हुई सराहना, VIDEO

13 Sep 2026

गाजीपुर में अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा, VIDEO

13 Sep 2026
विज्ञापन

डेढ़ लाख नगदी व बेटे की शादी के लिए बनवाए गए आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ, VIDEO

12 Sep 2026

मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, VIDEO

12 Sep 2026
विज्ञापन

मिर्जापुर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय यात्रा निकाली, VIDEO

12 Sep 2026

ओपीडी में ताला बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे बीएचएमएस के इंटर्न व छात्र, VIDEO

12 Sep 2026

कानपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने निकाली फियरलेस नाइट वॉक रैली

12 Sep 2026

VIDEO: कैंटर सवारों ने बाइक सवारों को पीटा, रुपये छीनने का आरोप

12 Sep 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

12 Sep 2026

VIDEO: पत्नी को बचाने आए पति पर कुल्हाड़ी से हमला

12 Sep 2026

VIDEO: ढाबा संचालक के भतीजे से मांगी चौथ, आरोपी अदालत में तलब

12 Sep 2026

VIDEO: फिल्मी स्टाइल में बस रुकवाकर चालक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

12 Sep 2026

VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

12 Sep 2026

VIDEO: तेंदुए का हल्ला मचा, लकड़बग्घे ने मार दी बकरी

12 Sep 2026

VIDEO: अपार्टमेंट में बुलाकर की छेड़खानी, भेजा गया जेल

12 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर विवाहिता से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

12 Sep 2026

VIDEO: टावर में चढ़े युवक को मेडिकल के बाद पुलिस ने भेजा घर

12 Sep 2026

VIDEO: सड़क हादसे में बाइक सवार हुआ घायल, कैंटर चालक पर प्राथमिकी

12 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-81 स्थित पुरी आनंद विलास सोसाइटी में टावर 4 की दूसरी मंजिल में लगी आग

12 Sep 2026

फरीदाबाद में हुए स्वाइन फ्लू के 18 और डेंगू के कुल 13 मामले

12 Sep 2026

फरीदाबाद में ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल एक्स-रे वैन से होगी टीबी की जांच

12 Sep 2026

जानिए किसने डिजाइन किया ब्रिक्स सम्मेलन का लोगो

12 Sep 2026

फरीदाबाद के सेक्टर 11 में उद्योगों की जरूरतों पर आयोजित कार्यक्रम

12 Sep 2026

जेएनयू में छात्रों को कोर्स जोड़ने का फिर से मौका

12 Sep 2026

क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू बोले- विवाद करने वालों के बारे में तय करेगा संगठन

12 Sep 2026

हाथरस राष्ट्रीय लोक अदालत में 79510 वादों का निस्तारण

12 Sep 2026

थाना समाधान दिवस पर हाथरस में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed