ट्विटर ने जारी किया लाल और नारंगी लेबल, गलत जानकारी की तुरंत होगी पहचान, भ्रामक वीडियो साझा करने पर बढ़ेगी परेशानी

प्रतीक्षा पांडे
वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉमप्रतीक्षा पांडे
Thu, 18 Nov 2021 03:12 PM IST
ट्विटर ने जारी किया लाल और नारंगी लेबल, गलत जानकारी की तुरंत होगी पहचान, भ्रामक वीडियो साझा करने पर बढ़ेगी परेशानी

    ‘ट्विटर ने गलत और भ्रामक कंटेट ना फैले इसके लिए एक लेबल अंकित करना शुरु किया है इसे हाल ही में शुरु किया गया है। उपयोगकर्ताओं को गलत और भ्रामक जानकारी पर चेतावनी वाला लेवल अब नजर आएगा। ट्विटर ने चेतावनी लेबल को दुनिया भर में जारी कर दिया गया है। जैसा की हमने बताया इसका उद्देश्य सही और सटीक जानकारी पहचान कर उसे सुनिश्चित करना है।

    आपको बता दें कि 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले और बाद में चुनाव संबंधी गलत सूचना ना देने के लिए बनाया गया था। इस लेबल पर कंपनी बहुत समय काम कर रही थी।

    विशेषज्ञों के मुताबिक लेबल उपयोगकर्ताओं के लिए मददगार होने के साथ साथ लेबल सोशल मीडिया सही कंटेंट देने के लिए आसान हो जाएगा। इससे साजिश भ्रामक जानकारी, फोटो और वीडियो आसानी से हटाए भी जा सकेंगे।

    अब आपको बताते हैं कि ट्विटर गलत जानकारियों को कैसे लेबल करेगा। टि्वटर केवल तीन प्रकार की गलत जानकारियों पर लेबल अंकित करेगा। जैसे तोड़ मरोड़ कर पेश करने वाला कोई कंटेंट,किसी वीडियो ऑडियो के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ जो गलत हो और चुनाव तथा मतदान संबंधी गलत जानकारी, साथ ही कोरोना से जुड़े गलत आंकड़े और भ्रामक जानकारियों को ट्विटर लेबल करेगा।

    गलत जानकारी की पहचान अंकित करने के लिए ट्विटर ने ऑरेंज और रेड कलर को शामिल किया है। पहले लेवल का रंग नीला रखा गया था जो ट्विटर की ही रंग से मेल खाता था इसलिए अब एकदम अलग दोनों रंग रखे गए हैं।

    विज्ञापन

    Latest

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें