{"_id":"611013128ebc3e72df3b3e51","slug":"huge-croud-reached-at-banke-bihari-mandir-before-hariyali-teej","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज से पहले ही जाम हुआ वृंदावन, बिहारी जी के दर्शन को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज से पहले ही जाम हुआ वृंदावन, बिहारी जी के दर्शन को उमड़ी भीड़
हरियाली तीज पर अगर आप बिहारीजी के दर्शन के लिए वृंदावन आ रहे हैं तो सोच लीजिए। तीन दिन पहले ही यहां की व्यवस्थाएं चारों खाने चित हो गई हैं। दो दिन से वृंदावन का बुरा हाल है। हरियाली अमावस्या पर हर तरफ जाम लगा रहा। बिहारीजी के दर्शन को उमड़ी भीड़ के समक्ष प्रशासनिक इंतजाम बौने नजर आए। इस बार 11 अगस्त को हरियाली तीज है। इस दिन श्रीबांकेबिहारी स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देते हैं। इस दिन दर्शन के लिए कई लाख भक्त वृंदावन पहुंचते हैं। गत शनिवार को वृंदावन में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। इसके दूसरे दिन रविवार हरियाली अमावस्या को स्थिति और विकराल हो गई। वाहनों ने सभी रास्ते जाम कर दिए। छटीकरा मार्ग का सबसे बुरा हाल था। जाम लगा होने के कारण यहां लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर निकले। ऐसी ही स्थितियां मथुरा और पानी गांव मार्ग पर सौ सैय्या अस्पताल तिराहे की थी। यहां वाहनों की लंबी कतार दिन भर लगी रहीं। वृंदावन के अंदरूनी रास्तों में भी वाहनों की मारामारी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।