{"_id":"6ae6f0cfc50584cb590d9c33","slug":"video-pet-exam-held-at-49-centres-in-agra-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में 49 केंद्रों पर हुई पीईटी परीक्षा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में 49 केंद्रों पर हुई पीईटी परीक्षा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार को जिले में 49 केंद्रों पर आयोजित की गई। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 45,552 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शनिवार रात ही आगरा फोर्ट, कैंट स्टेशन के साथ आईएसबीटी पर हजारों अभ्यर्थी पहुंच गए। निगरानी के लिए 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा की गोपनीय सामग्री कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के अस्थायी डबल लॉक में सुरक्षित रखी गई है। परीक्षा के दिन सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस अभिरक्षा के बीच इसे केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन के लिए रेलवे और रोडवेज अधिकारियों से समन्वय किया गया है। प्रत्येक पाली में 22,776 अभ्यर्थी रहेंगे। पीईटी-2026 की पहले व दूसरे चरण की परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर को आयोजित हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।