{"_id":"6a06c0966d749762aa080c7f","slug":"video-phd-admission-process-resumes-apply-by-20th-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया फिर से शुरू, 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया फिर से शुरू, 20 तक करें आवेदन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने पीएचडी सत्र- 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है। अब 15 से 20 मई तक आवेदन किया जा सकता है। डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि एचडी प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन बंद कर दिए थे। विदेशी छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टडी इंडिया पोर्टल के जरिये उपलब्ध कराई गई है। इसमें पीएचडी के लिए विदेशी छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसमें भारतीय छात्रों को भी आवेदन का मौका मिलेगा। ऐसे छात्र-छात्राएं जो पूर्व में आवेदन करने से किन्हीं वजहों से वंचित रह गए हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में 55 विषयों में पीएचडी की करीब 1400 सीट हैं, जिसमें 650 पर्यवेक्षक हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।