{"_id":"6a8c3422175e0226e00e0ddd","slug":"video-goal-is-to-strengthen-congress-grassroots-level-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना लक्ष्य, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना लक्ष्य, VIDEO
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को औराई ब्लॉक के मुक्तापुर और ज्ञानपुर के चित्रांगन लॉन में बैठक की गईं। एआईसीसी पर्यवेक्षक कमलकांत शर्मा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है। जिला अध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की राय, संगठन के प्रति समर्पण और पार्टी को मजबूत करने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा। पीसीसी पर्यवेक्षक मनीष मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। राजीव त्रिपाठी जी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से ऐसे नेतृत्व का चयन किया जाएगा, जो कार्यकर्ताओं के बीच रहकर संगठन को मजबूत करें। इसके बाद अध्यक्ष पद के सभी दावेदारों का एक-एक कर व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान महेश चंद्र मिश्रा, अजय कुमार प्रजापति आदि रहे। संचालन जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।