{"_id":"6ad252e9a8c31c7d52035299","slug":"video-cheers-echoed-during-the-ram-barat-procession-in-budaun-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: राम बरात में गूंजे जयकारे, झांकियों ने मन मोहा, जमकर थिरके कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: राम बरात में गूंजे जयकारे, झांकियों ने मन मोहा, जमकर थिरके कलाकार
Mukesh Kumar
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:08 PM IST
Link Copied
बदायूं के उझानी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। खेड़ापति इलाके में राम दरबार समेत झांकियों के पूजन के बाद बरात किलाखेड़ा और बाजारकलां मोहल्ले के रास्ते मुख्य बाजार में पहुंची तो कलाकारों ने समां बांध दिया। दर्शकों समेत दुकानदारों ने बरात का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। पूरा बाजार जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
खेड़ा पति मोहल्ले से शुक्रवार शाम करीब छह बजे राम बरात शुरू होने से पहले पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने राम दरबार समेत झांकियों का पूजन किया। नारियल भी फोड़ा गया। बैंडबाजों के साथ बरात किलाखेड़ा, साहूकारा और बाजार कलां मोहल्ला के रास्ते से होकर देर शाम कछला रोड बाजार में पहुंची। काली अखाड़े के कलाकार सबसे अगली पंक्ति में धार्मिक पेशकश के साथ आगे बढ़ते नजर आए। राम दरबार, विश्वामित्र, हनुमान, गणेश समेत कई देवी- देवताओं की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रायोजित कंपनियों के मनोरंजक कार्यक्रम का भी दर्शकों ने लुत्फ उठाया। घंटाघर चौराहे पर दुकानदारों ने भी फूल बरसाए। राम बरात में चंदौसी, हाथरस, आगरा, मथुरा और बदायूं की झांकियां भी शामिल हुईं। कलाकारों के नृत्य पर दर्शकों में खासकर युवकों की टोलियां थिरकती दिखीं। देर रात स्टेशन रोड भी धूम धड़ाका रहा। बरात रामलीला मैदान पहुंचकर मंचन के रूप में विसर्जित हुई। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, राजकुमार बंसल, रतन जिंदल, मनमोहन शर्मा, बरात संयोजक राजेंद्र प्रसाद बाबा, राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।