{"_id":"6a85f3c527e3e8ba770d8eb1","slug":"video-beautification-work-at-shaheed-veer-abdul-hamid-park-begins-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू, VIDEO
परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क के नवीनीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 59. 34 लाख रुपये स्वीकृत किया है। करीब एक वर्ष पूर्व शहीद के पुत्र जैनुल हसन ने सरकार और जखनिया विधायक बेदी राम को लिखित पत्र देकर पार्क के नवीनीकरण और सुंदरीकरण की मांग की थी। बुधवार को कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई- तीन वाराणसी की टीम मौके पर पहुंची और पार्क के मुख्य गेट को तोड़कर उसके नवनिर्माण का कार्य शुरू कर दी।
कार्यदायी संस्था के जेई संदीप कुमार की देखरेख में निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। नवीनीकरण के तहत शहीद वीर अब्दुल हमीद और उनकी पत्नी की वर्तमान प्रतिमाओं को बदलकर नई एवं आकर्षक प्रतिमाएं लगाए जाने की तैयारी है। इसके अलावा पार्क के मुख्य द्वार का भी नए स्वरूप में निर्माण कराया जाएगा। शहीद के जीवन परिचय से संबंधित साइन बोर्ड को भी आधुनिक एवं आकर्षक तरीके से लगाया जाएगा। पार्क में निर्माण कार्य से संबंधित शिलान्यास बोर्ड भी स्थापित कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।