{"_id":"6a9575bd09d5f9951e01aaf9","slug":"video-ambulance-remained-stuck-in-traffic-jam-for-hours-at-mainpuri-district-hospital-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिला अस्पताल को बनाया आम रास्ता, जाम में फंस रहीं एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिला अस्पताल को बनाया आम रास्ता, जाम में फंस रहीं एंबुलेंस
मैनपुरी के महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल प्रांगण को जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों ने आम रास्ता बना लिया है। इसके चलते यहां आए दिन जाम लग रहा है। सोमवार को अस्पताल के मुख्य गेट पर जाम के कारण करीब आधा घंटे तक एंबुलेंस के साथ अन्य मरीज जाम में फंसे रहे। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल प्रांगण से होकर आवास विकास होते हुए राधा रमन के लिए लोगों ने आम रास्ता बना लिया है। इस आम रास्ते में बड़ी संख्या में डग्गामार वाहनों के साथ निजी वाहन चालक, स्कूल वाहन आदि गुजरते हैं। इसके चलते अस्पताल के मुख्य गेट पर ही बड़ा जाम लगा रहा है। जाम के कारण गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समय से डाॅक्टर के पास पहुंचने में दिक्कत आ रही है। सोमवार को यहां जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम दो प्रसूताओं का ले जा रही एंबुलेंस करीब आधा घंटे तक फंसी रहीं वहीं दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को ले जा रही एंबुलेंस भी करीब 20 मिनट तक जाम में फंसी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।