{"_id":"6ad9c7a26c2d263f820c04d5","slug":"12-foot-long-python-rescued-by-the-forest-department-team-in-pilibhit-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: खेत में निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: खेत में निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:51 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र के गांव फरदिया के समीप धान की कटाई के दौरान खेत में 12 फीट लंबा अजगर देखा गया। विशालकाय सांप देखकर मजदूरों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया।
घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की है। गांव निवासी इशहाक अहमद के खेत में मजदूर धान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ मजदूरों की नजर अजगर पर पड़ गई। खेत में अजगर देखते ही मजदूर काम छोड़कर भाग खड़े हुए। जानकारी मिलने पर तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग को सूचना दी।
सूचना पर सामाजिक वानिकी के वन दरोगा शीलेंद्र कुमार यादव, रामौतार और बेनीराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। रेंजर विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।