{"_id":"6a607d1aa2d49b1bd50415f5","slug":"man-arrested-with-seven-hill-parakeets-in-pilibhit-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सात पहाड़ी तोतों के साथ युवक गिरफ्तार, वन विभाग टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सात पहाड़ी तोतों के साथ युवक गिरफ्तार, वन विभाग टीम ने की कार्रवाई
पीलीभीत में वन विभाग की टीम ने बुधवार सुबह पूरनपुर स्टेशन चौराहे के पास संरक्षित वन्यजीव प्रजाति के सात पहाड़ी तोतों (एलेक्जेंड्राइन पैराकीट) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी तोतों को बेचने की फिराक में था। वन विभाग ने उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिलने पर पूरनपुर रेंज के वन दरोगा आशीष कुमार, हर्षित मिश्रा और सुरजीत कुमार की टीम ने स्टेशन चौराहे के पास छापा मारा। मौके से मोहल्ला साहूकारा लाइन पार, कस्बा व थाना पूरनपुर निवासी गंगाराम को एक पुरानी साइकिल पर रखे तीन लोहे के पिंजरों में बंद सात जीवित पहाड़ी तोतों के साथ पकड़ लिया गया।
बताया कि बरामद एलेक्जेंड्राइन पैराकीट वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-2 में सूचीबद्ध संरक्षित प्रजाति है। आरोपी के खिलाफ अधिनियम की धारा 9/51 एवं 39/51 के तहत कार्रवाई की गई है। बरामद तोतों को सुरक्षित कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।