{"_id":"6aa83f65f20935375708f5ce","slug":"video-haldwani-is-drenched-in-devotion-to-bappa-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बप्पा की भक्ति में रंगा हल्द्वानी, गूंजे जयकारे; अलग-अलग स्थानों पर विधि-विधान से हुई प्रतिमाओं की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बप्पा की भक्ति में रंगा हल्द्वानी, गूंजे जयकारे; अलग-अलग स्थानों पर विधि-विधान से हुई प्रतिमाओं की स्थापना
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को हल्द्वानी शहर में जगह-जगह आस्था और उल्लास का माहौल रहा। पंडालों में गणपति की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ महोत्सव शुरू हो गया। ढोल-नगाड़ों के बीच निकली शोभायात्राओं में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। रामलीला मैदान, पटेल चौक, बरेली रोड स्थित हिमालया फार्म, प्राचीन राम मंदिर, हाइडिल कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर, मुखानी, राजपुरा और रेलवे बाजार में गणेश उत्सव की शुरुआत हुई। विभिन्न आयोजन स्थलों पर अगले सात दिन धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
रामलीला मैदान में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
वैश्य महासभा की ओर से रामलीला मैदान में गणेश महोत्सव के शुभारंभ पर प्रतिमा स्थापित की गई। पंडित विवेक शर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। महासभा की ओर से प्रतिवर्ष प्रकृति-अनुकूल शुद्ध मिट्टी से गणेश प्रतिमा तैयार कराई जाती है। पहले दिन गुरु प्रवचन के बाद सैकड़ों बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर वैश्य महासभा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री दिनेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, विनोद कुमार गर्ग और सुरेश केसरवानी मौजूद रहे। युवा वैश्य महासभा अध्यक्ष सुशील साहू, महामंत्री यश गुप्ता, कोषाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता और मीडिया प्रभारी वैभव गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। वैश्य महिला महासभा अध्यक्ष राशि जैन, महामंत्री रश्मि गुप्ता और ज्योति देवल समेत अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं। महोत्सव के तहत 18 सितंबर को रामलीला मैदान में दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी।
कोल्हापुर से पहुंचे पटेल चौक के राजा
पटेल चौक में शाम चार बजे गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ महोत्सव शुरू हुआ। महाराष्ट्र के कोल्हापुर से लाई गई साढ़े नौ फीट ऊंची प्रतिमा यहां आकर्षण का केंद्र रही। प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान दायित्वधारी रेनू अधिकारी मौजूद रहीं। शाम 7:30 बजे वरिष्ठ नागरिक परिसर के मुख्य नवीन वर्मा ने आरती की। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट भी शामिल हुए। शाम के सांस्कृतिक आयोजन में सहारनपुर के गायक भरत प्रस्तुति देंगे।
शिव मंदिर से राम मंदिर तक निकली शोभायात्रा
प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से मंगल पड़ाव स्थित प्राचीन शिव मंदिर से बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु राम मंदिर पहुंचे, जहां पंडित विवेक शर्मा ने गणपति प्रतिमा की स्थापना कराई। अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, पंकज गुंबर और हेमंत साहू सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। शाम को प्रभाकर जोशी के सानिध्य में संगीतमय सुंदरकांड हुआ। दिल्ली से मंगाए फूलों से गणपति का शृंगार किया गया। कनिका वासुदेवा, हरिमोहन अरोड़ा, मुकेश ढींगरा, विनय राजपूत और शिव कपूर समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिमालया फार्म में भजनों के बीच विराजे बप्पा
नवयुवक संघ परिवार की ओर से समता योग आश्रम एवं गायत्री मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। हिमालया फार्म पहुंचने के बाद विधि-विधान से गणपति की स्थापना की गई। इसके बाद रमेश पाल ने सुंदरकांड पाठ कराया और शाम को भजन-संध्या हुई। सोनू पुरी, अमरजीत सिंह, रामनिवास गुप्ता, सोनी शर्मा, संजय भाटिया, शेखर सानी और राजेश पुरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
होली ग्राउंड में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
देवभूमि सामाजिक मंच की ओर से होली ग्राउंड, मंगल पड़ाव में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्य पुरोहित विजय जोशी ने पूजा-अर्चना कराई। सह संस्थापक राजकुमार केसरवानी सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। संरक्षक मोहनलाल गुप्ता, अध्यक्ष मिंटू गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकुमार आनंद, कार्यक्रम संयोजक किशोर वार्ष्णेय, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक गणेश प्रसाद साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल, कमल राजपाल, संदीप वार्ष्णेय, रेनू केसरवानी, अनीता आनंद और ममता देवी मौजूद रहे। शाम को गायक दीपक सागर ने भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल रहे। अजय कृष्ण गोयल, पवन गुप्ता, विजय गुप्ता और मंगल सिंह जीना समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।