Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: Congress protests over issues at the NIT campus under construction; Ganesh Godiyal also participates.
{"_id":"6a71f0f8aeb0e93dab0cb873","slug":"video-srinagar-congress-protests-over-issues-at-the-nit-campus-under-construction-ganesh-godiyal-also-participates-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: एनआईटी के निर्माणाधीन परिसर में परेशानियों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, गणेश गोदियाल भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: एनआईटी के निर्माणाधीन परिसर में परेशानियों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, गणेश गोदियाल भी हुए शामिल
श्रीनगर। एनआईटी के निर्माणाधीन परिसर के आस-पास लगातार हो रहे जलभराव और इससे छह परिवारों को हो रही परेशानी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सांकेतिक धरना दिया। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में सरकार और एनआईटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
मौके पर गणेश गोदियाल ने कहा कि एनआईटी परिसर के चारों ओर दीवार खड़ी होने के बाद आसपास रहने वाले छह परिवारों के घर निचले हिस्से में आ गए हैं। बारिश के दौरान पानी की निकासी नहीं होने से लोगों के घरों और रास्तों में जलभराव हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर स्थानीय परिवारों को परेशानी में डालना अन्याय है और इसी के विरोध में कांग्रेस ने सांकेतिक धरना दिया है। गोदियाल ने स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पर भी निशाना साधा। कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि मंत्री क्षेत्र में आए थे, लेकिन जलभराव से परेशान परिवारों और घटना स्थल पर पहुंचना उन्होंने उचित नहीं समझा। आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों की समस्या को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। धरने के दौरान एनआईटी के कुलसचिव हरि मौल आजाद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। गोदियाल ने बताया कि कुलसचिव से संस्थान स्तर पर संभव कार्य तत्काल कराने और शासन स्तर से होने वाले समाधान का प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।