{"_id":"69d64265cbff3dbeba086877","slug":"video-engineers-continue-their-work-boycott-in-rudrapur-over-27-point-demands-protests-intensify-on-the-17th-day-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: 27 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार जारी, 17वें दिन भी प्रदर्शन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: 27 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार जारी, 17वें दिन भी प्रदर्शन तेज
रुद्रपुर में डिप्लोमा इंजीनर्स महासंघ के बैनर चले विभिन्न विभागों के इंजीनियरों का 27 सूत्रीय मांगों को लेकर 17वें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। कार्य बहिष्कार के दौरान इंजीनियरों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की।
बुधवार को मौसम खराब होने के बावजूद इंजीनियरों ने जिला मुख्यालय के सिंचाई विभाग के परिसर में धरना दिया। मांग पूरी न होने पर नाराजगी जताई। महासंघ के प्रांतीय संगठन सचिव हरीश सिंह बसेड़ा ने कहा कि कई वर्षोँ से उठाई जा रही मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरकार हठधर्मिता की राह पर है। मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। जब तक मांग पूरी नहीं होबी तब तक संगठन का एक-एक सिपाही आंदोलन पर डटा रहेगा। पेयजल निगम इंजीनियर्स संघ के प्रांतीय सलाहकार सुभाष चंद्र भट्ट ने कहा कि पूर्व में जो सुविधा मिली थीं। सरकार ने उन सुविधाओं को छीनने का काम किया है। पूर्व में 10 साल, 16 साल और 26 साल की सेवा के बाद पदोन्नति का अवसर मिलता था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर तीन पदोन्नतियां होनी थीं। पदोन्नति न होने की दशा में पदोन्नत पदों के सापेक्ष वेतनमान देने का अंतरिम आदेश था। हम छीनी गई सुविधाओं को वापस मांग रहे हैं। महासंघ के जिला सचिव हरपाल सिंह ने कहा कि एसी कमरों में बैठकर पॉलिसी बनाने वाले अधिकारी फील्ड में जाकर काम करने वाले इंजीनियरों की उपेक्षा कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।