{"_id":"616eb32a6331b0090b17f407","slug":"the-famous-doctor-died-while-dancing-video-viral","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा...गाने पर डांस करते-करते डॉक्टर की अटैक से मौत, वीडियो वायरल","category":{"title":"Viral Videos","title_hn":"वायरल वीडियोज़","slug":"viral-videos"}}
ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा...गाने पर डांस करते-करते डॉक्टर की अटैक से मौत, वीडियो वायरल
कहते हैं कि आजकल जीवन का कोई भरोसा नहीं है और यह वीडियो देखकर आप मान जाएंगे कि वाकई जीवन का कोई भरोसा नहीं है। इस वीडियो में डांस करते दिख रहे लोग सभी डॉक्टर हैं। एक कार्यक्रम में यह सभी डॉक्टर एकत्रित हुए थे और नाच गाने के साथ अपनी शाम को यादगार बना रहे थे लेकिन यह शाम डॉक्टर सी एस जैन के लिए आखिरी शाम हो गई। इस वीडियो में नाचते नाचते जमीन पर गिर पड़े व्यक्ति मेडिको लीगल इंस्टिट्यूट में 12 हजार से ज्यादा पोस्टमार्टम कर चुके डॉक्टर सी एस जैन है। दोस्तों के साथ हंसते मुस्कुराते नाचते हुए अचानक जमीन पर गिर पड़े और पता चला की हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर सी एस जैन फॉरेंसिक एक्सपर्ट और कई हजार पोस्टमार्टम कर रिकॉर्ड बना चुके थे। अपने दोस्तों के साथ यहां शाम बिताने आए थे और यह शाम उनकी अंतिम शाम हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।