फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   AI Security Breach: OpenAI Agent Reaches Australian Government Website; PM Albanese Expresses Displeasure

एआई से सुरक्षा में सेंध: ऑस्ट्रेलियाई सरकारी वेबसाइट तक पहुंचा ओपनएआई एजेंट, पीएम अल्बनीज ने जताई नाराजगी

Thu, 24 Sep 2026 07:54 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, मेलबोर्न
पीटीआई, मेलबोर्न Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 24 Sep 2026 07:54 AM IST
सार
Register For Event

ऑस्ट्रेलिया की सरकारी वेबसाइट तक ओपनएआई के एजेंट की अनधिकृत पहुंच का मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने घटना की जानकारी देने में देरी पर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन से नाराजगी जताई। सरकार ने जांच समिति बनाई है। 

 

विज्ञापन
AI Security Breach: OpenAI Agent Reaches Australian Government Website; PM Albanese Expresses Displeasure
एंथनी अल्बनीज, प्रधानमंत्री, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गुरुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया एक सरकारी वेबसाइट पर ओपनएआई की सुरक्षा में सेंध लगने की घटना से बेहद चिंतित और निराश है। क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ने इस बारे में जानकारी देने में बहुत ज्यादा समय लिया। अल्बनीज ने ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी सैम ऑल्टमैन के साथ टेलीफोन पर बातचीत के बाद इस सुरक्षा चूक की जानकारी सार्वजनिक की। दोनों ही अभी संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क शहर में हैं।

विज्ञापन


अल्बनीज ने क्या बताया? 
अल्बनीज ने पत्रकारों से कहा, 'आज मैंने ऑल्टमैन से बात की और इस घटना को लेकर ऑस्ट्रेलिया की गहरी चिंता जाहिर की। मैंने इस बात पर भी निराशा जताई कि कंपनी को सरकार को यह बताने में बहुत ज्यादा समय लगा कि क्या हुआ था, और जिस तरह से यह जानकारी दी गई, वह भी मंजूर करने लायक नहीं था।'
विज्ञापन


क्या है पूरा माामला? 
उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को ओपनएआई के एक एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट में सेंध लगाई थी। ओपनएआई ने एक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के कई सरकारी विभागों से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा के दौरान, कंपनी को पता चला कि हमारे मॉडल ने ऐसे काम किए जो हमने करने के लिए नहीं कहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए समिति बनाई गई
अल्बनीज ने बताया कि ओपनएआई ने 10 सितंबर को एक सरकारी विभाग के सामान्य ईमेल पते पर ईमेल भेजकर ऑस्ट्रेलिया को इस सुरक्षा चूक के बारे में जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को घोषणा की कि सुरक्षा चूक की जांच के लिए एक जांच समिति बनाई गई है। अल्बनीज ने कहा कि इस जांच में यह देखा जाएगा कि क्या ओपनएआई पर कोई आरोप लगाया जा सकता है।

जांच में क्या पता लगाने की कोशिश की जाएगी? 
इस जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि ओपनएआई के खुलासा करने से पहले ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियां इस सेंध का पता लगाने में क्यों नाकाम रहीं। अल्बनीज ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि किसी भी निजी जानकारी तक पहुंच नहीं बनाई गई थी।

एआई एजेंट ने मेडिकेयर के आंकड़ों वाले एक सार्वजनिक पोर्टल तक अनधिकृत पहुंच बना ली थी। अल्बनीज ने कहा कि उन्हें लगता है कि एआई द्वारा यह जांच करने के पीछे व्यावसायिक कारण थे कि खास दवाओं पर कितना खर्च हो रहा है और खर्च कहां बदल रहा है।

उप प्रधानमंत्री ने क्या कहा? 
उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि यह पहली बार था जब किसी एआई एजेंट द्वारा ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी सिस्टम तक अनधिकृत पहुंच बनाने का मामला सामने आया। मार्ल्स ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प को बताया, 'अगर आप चाहें तो कह सकते हैं कि इस घटना का असर अपेक्षाकृत कम है क्योंकि यहां किसी निजी जानकारी तक पहुंच नहीं बनाई गई है। सिस्टम खुद भी सुरक्षित है।'


उन्होंने आगे कहा, 'इसके बावजूद, यह वास्तव में एक गंभीर घटना है। यहां हमारे पास एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट है जिसने अनजाने में ऑस्ट्रेलियाई सरकार की एक वेबसाइट तक अनधिकृत पहुंच बना ली है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed