{"_id":"6a88e1bf9ff65276b70bdd24","slug":"america-5-billion-dollar-in-un-dues-amid-tensions-now-set-to-pay-850-million-why-trump-change-policy-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: तनाव के बीच UN के पांच अरब डॉलर दबाए बैठा था अमेरिका, अब 850 मिलियन डॉलर देगा; ट्रंप की नीति क्यों बदली?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: तनाव के बीच UN के पांच अरब डॉलर दबाए बैठा था अमेरिका, अब 850 मिलियन डॉलर देगा; ट्रंप की नीति क्यों बदली?
Sat, 22 Aug 2026 05:09 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:09 AM IST
United Nations Funding: अमेरिका संयुक्त राष्ट्र को बकाया करीब 5 अरब डॉलर में से 850 मिलियन डॉलर देने की तैयारी में है। ट्रंप प्रशासन 725 मिलियन डॉलर नियमित बजट और 125 मिलियन डॉलर शांति अभियानों के लिए देगा। यह कदम संयुक्त राष्ट्र से दूरी बनाने वाली अमेरिकी नीति के बीच आया है। क्या यह भुगतान केवल बकाया चुकाने की प्रक्रिया है या फिर अमेरिकी रुख में बदलाव का संकेत? आइए, विस्तार से समझते हैं...
विज्ञापन
आर्थिक संकट से जूझ रहे UN को अमेरिका से बड़ी राहत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के बीच लंबे समय से चल रही आर्थिक खींचतान के बीच ट्रंप प्रशासन ने करीब 850 मिलियन डॉलर का भुगतान करने की योजना बनाई है। अमेरिका पर संयुक्त राष्ट्र का लगभग 5 अरब डॉलर बकाया है। प्रस्तावित रकम ट्रंप प्रशासन की ओर से संयुक्त राष्ट्र को दिया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा भुगतान होगा। इससे संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक स्थिति को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- जेन-जी का गुस्सा: कहीं बस चलवाई तो कहीं फीस कम कराई, जलभराव ने जब रोकी राह तो नगर निगम में पाठशाला लगाई
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका किस मद में कितना पैसा देगा?
अमेरिकी विदेश विभाग ने अमेरिकी सांसदों को भेजी गई सूचनाओं में बताया है कि 725 मिलियन डॉलर संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में दिए जाएंगे। इसके अलावा 125 मिलियन डॉलर हैती और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में चल रहे संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के लिए दिए जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अमेरिका के बकाये में 2 अरब डॉलर से ज्यादा नियमित बजट का है, जबकि करीब 3 अरब डॉलर शांति अभियानों से जुड़ा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जेन-जी का गुस्सा: कहीं बस चलवाई तो कहीं फीस कम कराई, जलभराव ने जब रोकी राह तो नगर निगम में पाठशाला लगाई
विज्ञापन