फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald-trump-praises-indian-origin-nasa-astronaut-anil-menon-invites-oval-office

'ये महान अमेरिकी और बहादुर देशभक्त', ट्रंप ने की भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल की तारीफ, और क्या कहा?

Sat, 29 Aug 2026 11:20 AM IST
Devesh Tripathi आईएएनएस, वॉशिंगटन
आईएएनएस, वॉशिंगटन Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 29 Aug 2026 11:20 AM IST
सार
Register For Event

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और उनके सहयोगियों की प्रशंसा की। नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर से हुई बातचीत में ट्रंप ने तीनों को साहसी और देशभक्त अमेरिकी बताया तथा मिशन पूरा होने के बाद ओवल ऑफिस आने का निमंत्रण दिया। मेनन ने अंतरिक्ष में अपने अनुभव और हालिया स्पेस वॉक के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी।

विज्ञापन
donald-trump-praises-indian-origin-nasa-astronaut-anil-menon-invites-oval-office
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और उनके दो साथियों की तारीफ की है। ट्रंप ने उन्हें 'महान अमेरिकी, महान देशभक्त और बहादुर लोग' बताया। साथ ही, राष्ट्रपति ट्रंप ने पृथ्वी पर लौटने के बाद उन्हें ओवल ऑफिस आने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर से हुई बातचीत के दौरान कहा, "आपके साथ होना बहुत सम्मान की बात है। मैं जेसिका, अनिल और जैक का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। ये महान अमेरिकी, महान देशभक्त और बहादुर लोग हैं।" डोनाल्ड ट्रंप ने अनिल मेनन, जेसिका मीर और जैक हैथवे के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस मिशन के लिए उनका चुना जाना ही एक बड़ी उपलब्धि थी।
विज्ञापन


ट्रंप की तारीफ पर अनिल मेनन ने दी क्या प्रतिक्रिया?
वहीं, अमेरिकी अंतरिक्ष बल में कर्नल मेनन ने ट्रंप से कहा कि उन्हें अंतरिक्ष में सेवा करने पर गर्व है। उन्होंने पिछले हफ्ते पूरे किए गए स्पेस वॉक के बारे में भी बताया। मेनन ने कहा, "धन्यवाद, सर। मैं अंतरिक्ष बल में एक कर्नल के तौर पर यह कहना चाहूंगा कि कल्पना से परे सबसे बड़े क्षेत्र में सेवा करने पर मुझे बहुत गर्व है।" उन्होंने कहा, "पिछले हफ्ते, मुझे स्पेस वॉक करने का बहुत बड़ा सम्मान मिला और रोबोटिक आर्म से स्पेस स्टेशन को देखने और हमारी अद्भुत काबिलियत को देखने का मौका मिला।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मेनन ने कहा कि उन्हें बहुत गर्व और उत्साह है कि अमेरिका लो-अर्थ ऑर्बिट (पृथ्वी की निचली कक्षा) से आगे के मिशन की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा, "हम चंद्रमा, चंद्र बेस और मंगल ग्रह की अपनी अगली यात्रा का मार्ग प्रशस्त करने जा रहे हैं। हमें उस दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आपका धन्यवाद।"

ट्रंप ने किया अंतरिक्ष अकादमी बनाने का एलान
यह बातचीत राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से अमेरिकी अंतरिक्ष अकादमी की योजना की घोषणा के बाद हुई। उन्होंने अंतरिक्ष यात्रियों से कहा कि प्रस्तावित संस्थान को वेस्ट पॉइंट, नौसेना अकादमी, तटरक्षक अकादमी और वायुसेना अकादमी के बराबर का दर्जा दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि उन्हें अपने पहले कार्यकाल के दौरान 'अंतरिक्ष बल' की स्थापना पर गर्व है। उन्होंने तर्क दिया कि अंतरिक्ष-आधारित खुफिया जानकारी अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए महत्वपूर्ण हो गई है और तकनीक में प्रगति के साथ इसका महत्व और बढ़ेगा।

मेनन की पत्नी एना मेनन भी कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "आप लोगों को वहां ऊपर देखकर बहुत अच्छा लगा। हम आप लोगों से बहुत प्यार करते हैं। आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।"

कौन हैं अनिल मेनन?
अनिल मेनन का जन्म और पालन-पोषण मिनियापोलिस में हुआ था। उनके माता-पिता भारत और यूक्रेन से आकर वहां बसे थे। नासा ने उन्हें 2021 की अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवारों के वर्ग के लिए चुना था। इससे पहले उन्होंने स्पेसएक्स के पहले फ्लाइट सर्जन और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन मिशन में सहायता करने वाले नासा क्रू फ्लाइट सर्जन के तौर पर काम किया था।


उन्होंने 14 जुलाई को कॉस्मोनॉट प्योत्र डुब्रोव और एना किकिना के साथ रूस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी। नासा ने बताया कि यह तीन सदस्यीय दल कक्षीय प्रयोगशाला में लगभग आठ महीने बिताएगा और अप्रैल 2027 में पृथ्वी पर लौटने से पहले अनुसंधान और प्रौद्योगिकी से जुड़े काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed