फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Giorgia Meloni: Italy PM Who Stood Up to Trump, Rose From 3% Support to Power; Now Set to Make History

Giorgia Meloni: ट्रंप को भी हद दिखाने वाली मेलोनी, तीन फीसदी वोट से सत्ता तक पहुंचीं; अब बना रहीं नया रिकॉर्ड

Sat, 22 Aug 2026 06:21 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल रोजर कोहेन, द न्यूयॉर्क टाइम्स
रोजर कोहेन, द न्यूयॉर्क टाइम्स Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 22 Aug 2026 06:21 AM IST
सार
Register For Event

Meloni Political Career: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी बेबाकी और राजनीतिक सफर से अलग पहचान बनाई है। कभी उनकी पार्टी महज 3 फीसदी वोट पर अटकी थी, लेकिन 2022 में वह प्रधानमंत्री बनीं। अब 4 सितंबर को मेलोनी इटली गणराज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। आखिर 15 साल की उम्र से राजनीति शुरू करने वाली मेलोनी यहां तक कैसे पहुंचीं?

विज्ञापन
Giorgia Meloni: Italy PM Who Stood Up to Trump, Rose From 3% Support to Power; Now Set to Make History
कौन सा रिकॉर्ड बनाएंगी मेलोनी? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इन दिनों अपने राजनीतिक सफर की वजह से चर्चा में हैं। वह न सिर्फ अपनी सरकार को लगातार मजबूत बनाए रखने में सफल रही हैं, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे ताकतवर नेता को भी कई मौकों पर दो टूक जवाब दे चुकी हैं। मेलोनी 4 सितंबर को इटली गणराज्य यानी 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। उनका यह सफर इसलिए भी खास है, क्योंकि जिस पार्टी को उन्होंने खड़ा किया था, वह कभी सिर्फ 3 फीसदी वोट पर अटकी रहती थी।

विज्ञापन

ट्रंप को मेलोनी ने किस तरह दो टूक जवाब दिया?

मेलोनी और ट्रंप के बीच कई मौकों पर मतभेद सामने आए हैं। ट्रंप ने एक बार आरोप लगाया था कि जी-7 शिखर सम्मेलन में मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए गिड़गिड़ाई थीं। इस पर मेलोनी ने जवाब दिया कि इटली कभी किसी के आगे भीख नहीं मांगता। जब ट्रंप ने वेटिकन के पोप पर निशाना साधा, तब भी मेलोनी ने साफ कहा कि इटली में कई मुद्दों पर बहस हो सकती है, लेकिन पोप का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। कभी ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होने वाली इकलौती यूरोपीय राष्ट्राध्यक्ष रहीं मेलोनी अब वाशिंगटन से बातचीत को लेकर अलग रुख अपना रही हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जेन-जी का गुस्सा: कहीं बस चलवाई तो कहीं फीस कम कराई, जलभराव ने जब रोकी राह तो नगर निगम में पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन फीसदी वोट वाली पार्टी सत्ता तक कैसे पहुंची?

मेलोनी का राजनीतिक सफर बेहद कम उम्र में शुरू हुआ। वह 15 साल की उम्र में इटालियन सोशल मूवमेंट से जुड़ गई थीं। यह संगठन मुसोलिनी के पूर्व समर्थकों ने 1946 में बनाया था। बाद में उन्होंने 2012 में ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी बनाई। करीब सात साल तक उनकी पार्टी का समर्थन केवल 3 फीसदी के आसपास रहा। इसके बावजूद मेलोनी ने संगठन को मजबूत किया। 31 साल की उम्र में वह इटली की सबसे युवा मंत्री बनीं और 2022 में प्रधानमंत्री पद तक पहुंचीं। उनके व्यावहारिक राजनीतिक रुख की वजह से मेलनाइजेशन एक राजनीतिक मुहावरा बन गया।

चार सितंबर को मेलोनी कौन सा रिकॉर्ड बनाएंगी?

इटली गणराज्य के इतिहास में सिल्वियो बर्लुस्कोनी की सरकार सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकारों में रही है। बर्लुस्कोनी कुल 1,412 दिन तक प्रधानमंत्री रहे। अब मेलोनी की सरकार 4 सितंबर को इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 1946 के बाद इटली गणराज्य में सबसे लंबे समय तक लगातार चलने वाली सरकार बन जाएगी। हालांकि पूरे इटली के इतिहास की बात करें तो बेनिटो मुसोलिनी 1922 से 1943 तक प्रधानमंत्री रहे थे। उस समय इटली में फासीवादी शासन था और इटली गणराज्य अस्तित्व में नहीं था।

निजी जिंदगी में भी लिया सख्त फैसला?

मेलोनी के राजनीतिक जीवन के साथ उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है। वर्ष 2023 में उनके पार्टनर एंड्रिया गियाम्ब्रूनो की महिला सहकर्मियों को लेकर की गई अश्लील टिप्पणी सामने आई थी। इसके अगले ही दिन मेलोनी ने रिश्ता खत्म करने की घोषणा कर दी। इससे यह भी साफ हुआ कि राजनीतिक और निजी जीवन दोनों में मेलोनी अपने फैसलों को लेकर सख्त रुख अपनाने से पीछे नहीं हटती हैं। 15 साल की उम्र में राजनीति शुरू करने से लेकर 3 फीसदी वोट वाली पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने और अब इटली गणराज्य में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने तक उनका सफर खास राजनीतिक कहानी बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed