Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Czech Republic Defence Cooperation Army Chief Visit

यूरोप में भारत की रक्षा कूटनीति तेज: चेक सेना के शीर्ष अधिकारियों से मिले जनरल धीरज सेठ; क्या है रणनीति?

Thu, 19 Nov 2026 05:47 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, प्राग।
आईएएनएस, प्राग। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 05:47 PM IST
सार
Register For Event

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने चेक गणराज्य की उप विदेश मंत्री मैरी चटार्डोवा से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने चेक सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की और रक्षा सहयोग, सैन्य प्रशिक्षण तथा आधुनिक युद्ध की तैयारियों पर बातचीत की। दोनों देशों ने रक्षा शिक्षा और नई तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के रास्ते तलाशे। जनरल सेठ 16 से 19 नवंबर तक चेक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
 

विज्ञापन
India Czech Republic Defence Cooperation Army Chief Visit
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ। - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने गुरुवार को चेक गणराज्य की उप विदेश मंत्री मैरी चटार्डोवा से मुलाकात की। यह बैठक प्राग में हुई। दोनों के बीच भारत और चेक गणराज्य के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। खास तौर पर उन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर बात हुई, जिनमें दोनों देशों की साझा रुचि है। चेक गणराज्य में भारत के राजदूत रवीश कुमार भी इस बैठक में मौजूद रहे। भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। सेना के मुताबिक, इस मुलाकात का मकसद दोनों देशों के बीच पहले से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करना है।
विज्ञापन


चेक सेना के शीर्ष अधिकारियों से जनरल धीरज सेठ ने क्या बात की?
चेक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा के दौरान जनरल धीरज सेठ ने प्राग स्थित चेक सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ मुख्यालय का भी दौरा किया। यहां उन्होंने चेक सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने चेक सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रथम उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पेट्र चेपेल्का से भी बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने और सैन्य अधिकारियों के आपसी अनुभव साझा करने पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


बैठक में बदलते वैश्विक सुरक्षा हालात पर भी विचार किया गया। जनरल सेठ ने मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने उन सैनिकों की याद में पुष्पचक्र अर्पित किया, जिन्होंने अपने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक सेना के अधिकारियों ने क्या जानकारी दी?
चेक सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने जनरल धीरज सेठ को 'होराइजन 2035: लैंड वारफेयर मॉडर्नाइजेशन एंड फ्यूचर रेडीनेस ऑफ द चेक आर्म्ड फोर्सेज' विषय पर जानकारी दी। इसमें चेक सेना की भविष्य की सैन्य तैयारियों के बारे में बताया गया। चर्चा में आधुनिक युद्ध के बदलते तौर-तरीकों, नई तकनीक के इस्तेमाल और सैन्य क्षमता को मजबूत बनाने जैसे मुद्दे शामिल थे। इसके जरिए चेक सेना की भविष्य की जरूरतों और तैयारियों को समझने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें: चीन में महाशक्तियों की बैठक: ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन ने किया मंथन, यूक्रेन जंग से परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा


सहयोग बढ़ाने पर क्या बातचीत हुई?
जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को ब्रनो स्थित डिफेंस यूनिवर्सिटी के रेक्टर-कमांडर ब्रिगेडियर जनरल जान फारलिक से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने चेक गणराज्य के संयुक्त रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु रक्षा उत्कृष्टता केंद्र के संचालन सहायता विभाग के निदेशक कर्नल यारोस्लाव रयबाक से बातचीत की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। खास तौर पर सैन्य शिक्षा, प्रशिक्षण और रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों से निपटने के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के रास्ते तलाशे गए। 

चेक गणराज्य यात्रा पर क्यों गए जनरल धीरज सेठ?
जनरल धीरज सेठ 16 से 19 नवंबर तक चेक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर हैं। वह सोमवार को प्राग पहुंचे थे। उनके पहुंचने पर चेक गणराज्य में भारत के राजदूत रवीश कुमार ने उन्हें दोनों देशों के संबंधों की जानकारी दी। इस दौरान रक्षा सहयोग और औद्योगिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पूरी यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और चेक गणराज्य के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करना, सैन्य सहयोग बढ़ाना और दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed