फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mr. Singh, leave the country remark directed Indian drivers US; DHS advertisement sparks uproar.

'मिस्टर सिंह, देश छोड़ो’: भारतीय ड्राइवरों पर अमेरिका में नस्लीय टिप्पणी, डीएचएस के विज्ञापन पर मचा बवाल

Thu, 10 Sep 2026 12:16 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 10 Sep 2026 12:16 PM IST
सार
Register For Event

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के ‘मिस्टर सिंह’ वाले एआई विज्ञापन पर विवाद हो गया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन और सिख कोएलिशन ने इसे नस्लवादी और भेदभावपूर्ण बताया। संगठनों का कहना है कि ‘सिंह’ सरनेम को निशाना बनाना गलत है। 

विज्ञापन
Mr. Singh, leave the country remark directed Indian drivers US; DHS advertisement sparks uproar.
डीएचएस के मिस्टर सिंह विज्ञापन पर विवाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस) के एक विज्ञापन में ‘मिस्टर सिंह’ से खुद देश छोड़कर जाने के लिए कहा गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। अधिकार समूहों ने इसे नस्लवादी और अमेरिका-विरोधी बताया।

विज्ञापन


विज्ञापन में क्या था? 
डीएचएस ने बिना लाइसेंस वाले व्यावसायिक ड्राइवरों के खिलाफ अपने अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक्स ऐप पर एआई-जनित तस्वीरों का इस्तेमाल किया, जिसमें एक भूरी दाढ़ी वाले व्यक्ति को दिखाया गया था। वहीं, इसकी टैगलाइन थी ‘हमारी सड़कों से हट जाओ, मिस्टर सिंह, आपको गाड़ी चलाना नहीं आता।’

विज्ञापन

वीडियो में क्या है? 
एक्स पर इससे संबंधित पोस्ट में एक छोटा वीडियो क्लिप दिखाया गया है जिसमें ट्रांसफॉर्मर्स फ्रैंचाइजी का मुख्य खलनायक मेगाट्रॉन, एलियंस की रिहाई के लिए बातचीत कर रहा है। ह शब्द अमेरिकी प्रशासन विदेशी नागरिकों के लिए इस्तेमाल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेगाट्रॉन को ट्रक ड्राइवरों  हरजिंदर सिंह, राजिंदर कुमार, बेकजान बेशेकीव, अखरोर बोजोरोव और जसवीर सिंह की रिहाई की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, जो सड़क दुर्घटनाओं और अन्य अपराधों में शामिल थे।


डीएचएस ने एक्स पर क्या लिखा? 
डीएचएस  ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'अगर आप इस देश के खिलाफ दुश्मनी भरी नीयत से आते हैं, तो यह जान लें हम अपना बचाव करेंगे। हम अमेरिकन मूल्यों की रक्षा करेंगे। हम अपने देश की रक्षा करेंगे।

एक अन्य पोस्ट में ट्रांसफॉर्मर्स फ्रैंचाइजी के मुख्य नायक ऑप्टिमस प्राइम को दिखाया गया है, जिसके हाथ पर डीएचएस का एक बैज लगा है। वह भूरी दाढ़ी वाले व्यक्ति का सामना करते हुए संदेश दे रहा है। 'खुद देश छोड़ दें या अंजाम भुगतें'

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने क्या कहा? 
विज्ञापन में मिस्टर सिंह का जिक्र किए जाने की आलोचना हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन और सिख कोएलिशन जैसे संगठनों ने की है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'सिंह' हिंदू भी होते हैं, सिख भी और अमेरिकी भी। वे गाड़ी भी चलाते हैं। डीएचएस की तरफ से नस्लवादी, गैर-अमेरिकी और भारत-विरोधी प्रोफाइलिंग/ट्रोलिंग हमारे देश की सामूहिक अंतरात्मा को झकझोर देने वाली है।'

एचएएफ ने असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल हरमीत के. ढिल्लों और एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल को टैग करते हुए कहा, 'यह एक फेडरल एजेंसी की भेदभावपूर्ण पोस्ट है जो राजनीतिक संदेश से कहीं आगे की बात है। हम इसकी जांच की मांग करते हैं।'

सिख कोएलिशन ने क्या कहा? 
सिख कोएलिशन ने एकस पर एक पोस्ट में कहा, '9/11 के  25 साल बाद भी, सिखों को उनके रूप-रंग की वजह से निशाना बनाया जा रहा है और उनकी प्रोफाइलिंग की जा रही है।' सिख कोएलिशन ने कहा, 'अमेरिका में लाखों सिखों का सरनेम 'सिंह' है, जिसका मतलब है शेर। हम सिख के तौर पर अपनी पहचान बताने में निडर रहते हैं। तब भी जब हमारी सरकार हमें दुश्मन के तौर पर दिखाती है।'



यह विवाद डीएचए के 'सीबीपी होम' प्रोग्राम को बढ़ावा देने वाले अभियान के दौरान सामने आया है। इस प्रोग्राम के तहत, योग्य और बिना दस्तावेज वाले प्रवासी अपनी मर्जी से अमेरिका छोड़ने के इरादे का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। डीएचए के अनुसार, जो लोग खुद देश छोड़ने (सेल्फ-डिपोर्टेशन) के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं। उन्हें यात्रा में मदद और 2,600 अमेरिकी डॉलर का एग्जिट बोनस मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed