फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   new-york-times-square-woman-stabs-two-shot-dead-by-police

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकूबाजी: मृत महिला बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसीडेंट, हमलावर महिला भी ढेर

Tue, 01 Sep 2026 09:14 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 01 Sep 2026 09:14 AM IST
सार
Register For Event

न्यूयॉर्क के बेहद व्यस्त टाइम्स स्क्वायर इलाके में सोमवार को हुई हिंसक घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। 49 वर्षीय महिला ने अचानक दो लोगों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने की कोशिश की। महिला के हथियार छोड़ने से इनकार करने और पुलिसकर्मियों को धमकी देने के बाद दो अधिकारियों ने गोली चला दी।

विज्ञापन
new-york-times-square-woman-stabs-two-shot-dead-by-police
न्यूयॉर्क में चाकूबाजी - फोटो : Crime Demo

विस्तार

अमेरिका में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हमलावर महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने बताया कि हमले में घायल एक महिला की भी मौत हो गई। चाकूबाजी की इस घटना में मरने वाली महिला की पहचान बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसीडेंट एरिन पियासेंटी के रूप में हुई है। एरिन पियासेंटी हाल ही में मातृत्व अवकाश से वापस काम पर लौंटी थीं। 
विज्ञापन


सोमवार को हुई यह घटना न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की एक चौकी के पास वन टाइम्स स्क्वायर के ठीक बाहर हुई। इसी इमारत में शहर में हर साल होने वाले नववर्ष की पूर्व संध्या के बॉल ड्रॉप कार्यक्रम का आयोजन होता है। यह न्यूयॉर्क के सबसे ज्यादा पर्यटकों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी वाले इलाकों में से एक है।
विज्ञापन


घायल महिला की अस्पताल में हुई मौत
पुलिस के अनुसार, क्वींस की रहने वाली 49 वर्षीय महिला ने अपने बैग से दो चाकू निकाले। उसने पहले 68 वर्षीय व्यक्ति के पेट में चाकू मारा। इसके तुरंत बाद उसने 32 वर्षीय महिला के पेट में भी चाकू मार दिया। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष की हालत स्थिर है। बाद में जांच में पता चला कि मरने वाली महिला बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसीडेंट एरिन पियासेंटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन थी एरिन पियासेंटी?
यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से स्नातक एरिन बैंक ऑफ अमेरिका के बिजनेस सलेक्शन यूनिट की वाइस प्रेसीडेंट थीं। पियासेंटी ने फोर्डहैम लॉ स्कूल से कानून की डिग्री हासिल की है। पियासेंटी की मौत पर फोर्डहैम लॉ स्कूल ने दुख जताया है और उनकी मौत को दिल तोड़ने वाला बताया। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में कम से कम 10 पुलिसकर्मी हमलावर महिला को घेरे दिखाई दे रहे हैं। उसके हाथ में रसोई में इस्तेमाल होने वाले दो बड़े चाकू थे। पुलिस आयुक्त जेसिका टिश ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिसकर्मियों ने कई मिनट तक महिला को चाकू छोड़ने के लिए समझाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उस पर टेजर का इस्तेमाल किया।

हमलावर महिला को पुलिस ने मारी गोली
टिश के अनुसार, महिला ने पुलिसकर्मियों से कहा, 'मैं कुछ नहीं छोड़ रही हूं, मैं तुम दोनों को मारना पसंद करूंगी।' इसके बाद दो पुलिसकर्मियों ने महिला को गोली मार दी। राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो में महिला जमीन पर गिरती दिखाई दे रही है। 

टिश ने कहा, 'यह टाइम्स स्क्वायर के बीचों-बीच सामने आई बेहद खतरनाक स्थिति थी, जो दुनिया का चौराहा है।' टिश ने बताया कि महिला का न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के पास मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा रिकॉर्ड था, लेकिन उसका कोई गिरफ्तारी रिकॉर्ड नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टिश ने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह संकेत मिले कि यह आतंकवादी हमला था।


हमले के बाद क्या बोले मेयर ममदानी?
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा, 'हम जानते हैं कि आज जो हुआ, उससे उन परिवारों की जिंदगी बिखर गई है और हम आने वाले घंटों, दिनों और हफ्तों में उनके साथ खड़े रहेंगे।' न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने 7वीं एवेन्यू के एक हिस्से को बंद कर दिया और लोगों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी थी और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी वहां जांच में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed