फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Paris Shooting: One Dead, Four Injured After Gunman Opens Fire Randomly From Car; Suspect Arrested

फ्रांस: हमलावर ने कार से बरसाईं गोलियां, एक की मौत, चार घायल; 12 साल की बच्ची भी जख्मी, संदिग्ध दबोचा गया

Fri, 23 Oct 2026 04:38 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 23 Oct 2026 04:38 PM IST
सार
Register For Event

फ्रांस में पेरिस के पश्चिम स्थित ट्रैप शहर में कार से अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम चार लोग घायल हुए। घायलों में 12 साल की बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। लेकिन क्या हमलावर का मकसद लोगों की सामूहिक हत्या करना था? क्या यह आतंकी हमला था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Paris Shooting: One Dead, Four Injured After Gunman Opens Fire Randomly From Car; Suspect Arrested
पेरिस के पास कार से अंधाधुंध गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फ्रांस की राजधानी पेरिस के पश्चिम में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। यवेलिन्स जिले के ट्रैप शहर में एक व्यक्ति ने कार से अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम चार लोग घायल हो गए। घायलों में 12 साल की एक बच्ची भी शामिल है। घटना के बाद सुरक्षा बलों को सक्रिय किया गया और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने अभी तक गोलीबारी के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन


पेरिस के पास गोलीबारी में क्या हुआ?
यह घटना फ्रांस के यवेलिन्स जिले में हुई, जो पेरिस के पश्चिम में स्थित है। ट्रैप शहर के मेयर अली रबेह के मुताबिक, हमलावर ने अपनी कार से गोलीबारी की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसने किसी एक व्यक्ति को निशाना बनाने के बजाय वहां मौजूद लोगों पर बेतरतीब तरीके से गोलियां चलाईं। मेयर ने आशंका जताई कि हमलावर का इरादा बड़े पैमाने पर लोगों की जान लेने का हो सकता था। गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई और कम से कम चार लोग घायल हुए।
विज्ञापन


क्या घायलों में 12 साल की बच्ची भी शामिल है?
ट्रैप के मेयर अली रबेह ने बताया कि गोलीबारी में घायल होने वालों में 12 साल की एक बच्ची भी शामिल है। हालांकि, घायलों की पूरी पहचान और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना में कम से कम चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। गोलीबारी के दौरान हमलावर ने कार से लोगों को निशाना बनाया, जिससे वहां मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई। एक व्यक्ति की मौत ने घटना की गंभीरता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्ध को कैसे पकड़ा और वह कहां रहता था?
घटना के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप के मेयर ने बताया कि कथित हमलावर पास के ही एक दूसरे शहर में रहता था। हालांकि, उसकी पहचान और गिरफ्तारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि गोलीबारी में इस्तेमाल की गई कार या हथियार को लेकर जांच में क्या सामने आया है।


क्या गोलीबारी के पीछे कोई आतंकी साजिश थी?
फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और कम से कम चार लोगों के घायल होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। देश के आतंकवाद रोधी अभियोजक कार्यालय ने भी मामले पर नजर रखी हुई है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि घटना को आतंकी हमला घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने अभी तक हमलावर का मकसद स्पष्ट नहीं किया है। यह भी सामने नहीं आया है कि घटना के पीछे आतंकवाद, निजी दुश्मनी या कोई अन्य वजह थी। जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed