फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peshawar School Roof Collapse Case, Owners and Contractor Booked Over Alleged Poor Construction

पेशावर स्कूल हादसा: 35 मौतों के मामले में मालिक और ठेकेदार पर केस दर्ज, घटिया निर्माण का आरोप

Fri, 16 Oct 2026 03:28 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, पेशावर।
पीटीआई, पेशावर। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 03:28 PM IST
सार
Register For Event

पेशावर स्कूल हादसे में 35 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने स्कूल के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। एफआईआर में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल और छात्रों की पुरानी शिकायतों को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए गए हैं। स्कूल मालिक गिरफ्तार है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हादसे की जांच के लिए समिति को सात दिन में रिपोर्ट सौंपनी है।

विज्ञापन
Peshawar School Roof Collapse Case, Owners and Contractor Booked Over Alleged Poor Construction
पाकिस्तान स्कूल हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने स्कूल के मालिकों, शेयरधारकों और निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे में 34 बच्चों और एक शिक्षक की जान गई थी, जबकि 52 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने स्कूल के मालिक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप
पुलिस की प्राथमिकी के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर की डिर कॉलोनी स्थित अल-खैर एजुकेशन सिस्टम स्कूल की इमारत के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। एफआईआर में कहा गया है कि छात्रों ने पहले भी इमारत की दीवारों और छतों की खराब हालत को लेकर शिकायत की थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने कथित तौर पर इन शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। गुरुवार को इमारत की दूसरी मंजिल पर नर्सरी की कक्षा और भूतल के कुछ कमरों की छतें गिर गई थीं।

विज्ञापन

जमीन पर स्कूल बनाने से लेकर सुरक्षा तक की जांच
एफआईआर के अनुसार, स्कूल की इमारत 16 मरला जमीन पर बनाई गई थी। यह जमीन वहीद और जावेद की थी, जिसे 2024 में पट्टे पर लिया गया था। इसके बाद निर्माण शुरू हुआ। पुलिस ने मामला पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 148, 149 और 322 के तहत दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रूस में फिर कांपी धरती: कामचटका क्षेत्र में लगे भूकंप के जबरदस्त झटके, रिक्टर स्केल पर 6.9 दर्ज की गई तीव्रता

सात दिन में रिपोर्ट देगी जांच समिति
हादसे की जांच के लिए खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव ने दो सदस्यीय समिति बनाई है। समिति सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें इमारत की मजबूती, निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा इंतजाम और संभावित लापरवाही की जांच की जाएगी। सरकार स्कूलों की इमारतों की सुरक्षा जांचने के लिए भी व्यवस्था तैयार करेगी। प्रांतीय सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख पाकिस्तानी रुपये (करीब 3.42 लाख भारतीय रुपये) और घायल छात्रों को दो-दो लाख पाकिस्तानी रुपये देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed