फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   S Jaishankar pakistani journalist un headquarters response

'आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा': जब जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को लगाई लताड़; क्यों गुस्सा गए विदेश मंत्री?

Fri, 25 Sep 2026 08:58 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, न्यूयॉर्क।
एएनआई, न्यूयॉर्क। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 25 Sep 2026 08:58 PM IST
सार
Register For Event

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। इससे एक दिन पहले भारतीय पत्रकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से आतंकियों को पनाह देने और हाफिज सईद पर कार्रवाई को लेकर सवाल किया था, लेकिन शरीफ ने जवाब नहीं दिया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भी पाकिस्तान के आतंकवाद और उसके आंतरिक हालात को लेकर सवाल उठाए थे।
 

विज्ञापन
S Jaishankar pakistani journalist un headquarters response
एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत को लेकर टिप्पणी करते हुए सवाल करने की कोशिश की। पत्रकार के लगातार बोलने पर जयशंकर ने हल्की मुस्कान के साथ कहा, 'एक आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा है? चलिए!' यह प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती के साथ ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफेरर्स’ की शुरुआत के मौके पर हो रही थी।
विज्ञापन


पत्रकार लगातार बोलता रहा, भारतीय प्रतिनिधि ने भी टोका
जयशंकर के जवाब के बाद भी पाकिस्तानी पत्रकार अपनी बात कहता रहा। इस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने उसे रोकते हुए कहा, 'आपने उन्हें बिल्कुल साफ-साफ सुन लिया है।' इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर के जवाब की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन


एक दिन पहले शहबाज शरीफ से भी पूछे गए थे सवाल
इस घटनाक्रम से एक दिन पहले एक भारतीय पत्रकार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रवेश द्वार के पास पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सवाल किया था। पत्रकार ने पूछा था, 'प्रधानमंत्री, आप आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?' इसके बाद हाफिज सईद को लेकर भी सवाल किया गया कि पाकिस्तान उसके खिलाफ मुकदमा कब चलाएगा। शहबाज शरीफ दोनों सवालों का जवाब दिए बिना आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • शहबाज शरीफ के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचने के दौरान उनसे आतंकियों को पनाह देने पर सवाल पूछा गया।
  • बाहर निकलते समय पत्रकार ने उनसे लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद पर कार्रवाई को लेकर फिर सवाल किया।
  • दोनों मौकों पर शहबाज शरीफ ने पत्रकार के सवालों का जवाब नहीं दिया।

हाफिज सईद को लेकर क्या है तथ्य?
हाफिज सईद पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। वह भारत के सबसे वांछित आतंकियों में शामिल है। उसका नाम संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवादियों की सूची में भी है। अमेरिका ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 1 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।


यूएन में पाकिस्तान पर भारत पहले भी उठा चुका है सवाल
इससे पहले बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने पाकिस्तान पर तीखा पलटवार किया था। भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने कहा था कि पाकिस्तान को दूसरे देशों के क्षेत्र पर नजर रखने और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के बजाय अपनी अर्थव्यवस्था और विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नागरिकों पर कार्रवाई, छात्रों की गिरफ्तारियों और खाद्य सामग्री व दवाओं की कथित रोक का भी मुद्दा उठाया था।

यह भी पढ़ें: 'जहाजों पर हमले तुरंत रुकने चाहिए': विदेश मंत्री जयशंकर ने यूएन में उठाया मुद्दा; और क्या-क्या कहा?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed