फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several killed in Kenya bus crash near site of previous fatal accident

केन्या में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 22 की मौत; तीन हफ्ते पहले इसी राजमार्ग पर गई थी 17 की जान

Sun, 25 Oct 2026 03:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मकुएनी (केन्या)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मकुएनी (केन्या)। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Oct 2026 03:19 PM IST
सार
Register For Event

केन्या के एक मुख्य राजमार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर में 22 लोगों की मौत हो गई। इसी राजमार्ग पर तीन हफ्ते पहले भी एक भीषण हादसा हुआ था, जिसमें 17 लोगों की जान गई थी। आखिर इस सड़क पर बार-बार हादसे क्यों हो रहे हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
several killed in Kenya bus crash near site of previous fatal accident
केन्या में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/वीडियो ग्रैब/आरटी

विस्तार

केन्या के एक मुख्य राजमार्ग पर रविवार को एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। हादसा उसी राजमार्ग पर हुई एक अन्य दुर्घटना के तीन हफ्ते बाद हुआ है। उस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई थी। यह राजमार्ग केन्या की राजधानी नैरोबी को तटीय शहर मोम्बासा से जोड़ता है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह हुए इस हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बस में सवार यात्री एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया तनाव: हूती विद्रोहियों के हमलों की फोटो- वीडियो न लें भारतीय, दूतावास ने क्यों जारी की एडवाइजरी?
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हो रहे हैं बार-बार सड़क हादसे?
माकुएनी काउंटी के आयुक्त अब्दुल्लाही खलीफ ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। केन्या में सड़क दुर्घटनाओं के पीछे पहले भी तेज रफ्तार और सड़कों की खराब स्थिति को जिम्मेदार बताया गया है।

केन्या के राष्ट्रीय परिवहन और सुरक्षा प्राधिकरण ने बताया कि राजमार्ग का वह हिस्सा, जहां यह हादसा हुआ, दुर्घटनाओं के लिहाज से एक चिह्नित 'ब्लैक स्पॉट' यानी बेहद दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र है। प्राधिकरण ने कहा कि वहां सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए सिफारिशें भी की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed