फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us first televised execution fort hood shooting soldiers killed

वेंस-हेगसेथ एकमत नहीं: पेंटागन की योजना पर उपराष्ट्रपति को संशय, क्या पहली बार टीवी पर मृत्युदंड देखेंगे लोग?

Sat, 10 Oct 2026 06:12 AM IST
निर्मल कांत द न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन।
द न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 10 Oct 2026 06:12 AM IST
सार
Register For Event

अमेरिका में करीब एक सदी बाद सार्वजनिक तौर पर मौत की सजा देने की तैयारी है। फोर्ट हुड गोलीकांड में 13 लोगों की हत्या के दोषी निदाल हसन को उसी सैन्य अड्डे पर गोली मारी जा सकती है, जहां उसने हमला किया था। पेंटागन सजा का सीधा प्रसारण करना चाहता है, लेकिन उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस पर संदेह जताया है और कहा है कि वह इसे नहीं देखेंगे। आखिर इस फैसले पर विवाद क्यों बढ़ रहा है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
us first televised execution fort hood shooting soldiers killed
अमेरिका में मृत्युदंड पहली बार टीवी पर देखेंगे लोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शुक्रवार को इस बात पर संदेह जताया कि पेंटागन दिसंबर में फोर्ट हुड गोलीबारी के दोषी निदाल मलिक हसन की मौत की सजा का सीधा प्रसारण करेगा या नहीं। हालांकि, उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अगर इसका सीधा प्रसारण होता है, तो वह इसे नहीं देखेंगे।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति वेंस से पेंटागन की योजना के बारे में सवाल पूछा गया। पेंटागन ने गुरुवार को इस योजना की पुष्टि की थी। इस पर वेंस ने कहा, मुझे नहीं पता कि वास्तव में ऐसा होने वाला है या नहीं। इसके बाद वेंस ने सार्वजनिक रूप से मौत की सजा देने की इस विवादित योजना से जुड़े विवाद को अलग रखने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हसन के अपराधों को भुलाया नहीं जाना चाहिए। 
विज्ञापन


फांसी देने के तरीके को लेकर चाहे जो भी विवाद हो, मैं उम्मीद करता हूं कि लोग यह न भूलें कि यह वही व्यक्ति है, जिसने कई निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या की थी।  उन्होंने आगे कहा, अब यह सब कहने के बाद अगर आखिरकार इसका सीधा प्रसारण होता है, तो मैं इसे नहीं देखने वाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने हसन की सजा पर क्या कहा?
इससे पहले, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि हसन को 'फायरिंग स्क्वाड के जरिए मौत की सजा दी जाएगी और वह इसका हकदार है।' ट्रंप ने हसन को 'सनकी' बताया था। ट्रंप लंबे समय से मौत की सजा के खुले समर्थक रहे हैं। हालांकि, उन्होंने पेंटागन की उस योजना का जिक्र नहीं किया, जिसके तहत सजा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य आम लोगों को भी सजा की कार्रवाई दिखाना है।

अमेरिका फोर्ट हुड गोलीबारी कांड में दोषी सेना के पूर्व अधिकारी मेजर निदाल हसन को सार्वजनिक तौर पर सजा-ए-मौत देगा। जहां उसने 13 सैनिकों की हत्या की थी, वहीं उसको गोली मारी जाएगी। करीब एक सदी बाद अमेरिका में सार्वजनिक तौर पर सजा देने का पहला मामला होगा। यही नहीं, अमेरिकी इतिहास में पहला मौका होगा जब मौत की सजा को टीवी पर लाइव दिखाया जाएगा। पेंटागन ने एक बयान में कहा कि सजा का सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि लोग सबक ले सकें।

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने क्या कहा?
रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि लोगों को यह समझने की जरूरत है कि ऐसे कृत्य के गंभीर परिणाम भुगतने होते हैं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि फोर्ट हुड हमलावर की सजा को लाइव-स्ट्रीम करने का निर्णय यातना पर पूर्ण प्रतिबंध का उल्लंघन है। निदाल हसन 5 नवंबर 2009 को निजी पिस्तौल लेकर फोर्ट हुड सैन्य अड्डे पहुंचा और सैनिकों पर अचानक गोलीबारी कर दी। यह सामूहिक गोलीबारी की सबसे घातक थी। हसन ने माना था कि उसने यह हमला अफगानिस्तान और इराक के खिलाफ छेड़ी गई जंग के विरोध किया था।
  • 1936 में अमेरिका के केंटुकी में एक अश्वेत युवा को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर दी गई थी फांसी। 
  • 1961 के बाद पहली बार सैन्य न्याय प्रणाली से मौत की सजा दी जाएगी, जिसमें फायरिंग स्क्वाड मौत के घाट उतारता है।

फायरिंग स्क्वायड 3 दिसंबर को देगा मौत की सजा
हसन को 2013 में पूर्व-नियोजित हत्या और पूर्व-नियोजित हत्या के प्रयास के 45 मामलों में दोषी ठहराया गया था। पूर्व सैनिक के पास अब भी अपनी सजा के खिलाफ अपील का अधिकार है। अगर उसकी अपील पर सजा नहीं टली तो 3 दिसंबर को फायरिंग स्क्वाड सार्वजनिक रूप से उसे मौत की सजा दे देगा।

ये भी पढ़ें: रूस ने की आईसीसी प्रमुख के प्रत्यर्पण की मांग: जापान ने किया विरोध; क्या है पूरा विवाद?

इन देशों में भी लाइव सजा
चीन : मार्च 2013 में सरकारी टीवी चैनल चार विदेशी ड्रग तस्करों को मौत की सजा दिए जाने से पहले के पलों का लाइव प्रसारण किया था।
ईरान : सितंबर 2017 में ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर की वेबसाइट पर इस्माइल जाफरजादेह को फांसी दिए जाने का वीडियो साझा किया गया था।
अफगानिस्तान : 22 फरवरी 2024 को तालिबान ने गजनी में दो दोषियों को गोली मारकर मौत की सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed