{"_id":"6ad83374066ef63cab0d31fd","slug":"vivek-ramaswamy-controversial-ad-amy-acton-ohio-election-governor-race-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओहायो गवर्नर चुनाव: विवादित विज्ञापन पर मचा सियासी घमासान, विवेक रामास्वामी ने ली जिम्मेदारी; क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ओहायो गवर्नर चुनाव: विवादित विज्ञापन पर मचा सियासी घमासान, विवेक रामास्वामी ने ली जिम्मेदारी; क्या कहा?
Wed, 21 Oct 2026 09:07 AM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, कोलंबस, अमेरिका
पीटीआई, कोलंबस, अमेरिका
Published by: अमन मौर्या
Updated Wed, 21 Oct 2026 09:07 AM IST
रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी की टीम ने ओहायो गवर्नर चुनाव में डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी एमी एक्टन की अलग हो चुकी मां को दिखाने वाले एक विवादित विज्ञापन की पुष्टि की है, जिसकी दोनों तरफ से आलोचना हो रही है। इसके बावजूद उनका कैंपेन इस विज्ञापन को प्रसारित करने के लिए चार मिलियन डॉलर खर्च करेगा।
विज्ञापन
विवेक रामास्वामी, रिपब्लिकन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
ओहायो के गवर्नर पद के लिए चल रहे चुनाव प्रचार के बीच डेमोक्रेटिक एमी एक्टन से संबंधित विवादित वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपब्लिकन विवेक रामास्वामी की टीम ने पुष्टि की है कि उन्होंने एक विवादित विज्ञापन तैयार किया है, जिसमें एमी एक्टन की उनसे अलग हो चुकी मां को दिखाया गया है। ओहायो के गवर्नर पद की दौड़ में अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी के बचपन के दर्दनाक अनुभवों को सामने लाने के लिए रामास्वामी को दोनों पार्टियों की आलोचना झेलनी पड़ रही है, इसके बावजूद उनके कैंपेन ने कहा है कि वे इस विज्ञापन को प्रसारित करने के लिए चार मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 37.90 करोड़ भारतीय रुपये) खर्च करेंगे।
ये भी पढ़ें: अमेरिका: धोखाधड़ी की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम, ट्रंप का बड़ा एलान; क्या है योजना और कितनी मिलेगी धनराशि?
डेमोक्रेटिक एमी एक्टन ने क्या कहा?
चुनाव के दिन से ठीक दो सप्ताह पहले, यह विज्ञापन रातों-रात सामने आ गया। ओहायो की पूर्व पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर एक्टन, विवेक रामास्वामी के खिलाफ कड़े मुकाबले में हैं। रामास्वामी को ट्रंप का समर्थन प्राप्त है, वे एक बायोटेक अरबपति हैं। एक्टन (जिन्होंने बचपन में बेघर होने और यौन शोषण का सामना करने की बात कभी नहीं छिपाई) ने पूरे समय इस वीडियो के कंटेंट का कड़ा विरोध किया। शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं था कि यह वीडियो कहां से आया है। वीडियो में, उनकी जैविक मां डोना आर्थर उन्हें 'झूठी' बताती हैं और यह संकेत देती हैं कि उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं।
विज्ञापन
यह ऑनलाइन विज्ञापन (जो सबसे पहले ओहायो के एक राजनीतिक ब्लॉगर की पोस्ट में सामने आया था) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गया। इसमें 'पेड फॉर' (भुगतान किया गया) टैग नहीं था, जो टीवी पर विज्ञापन दिखाने के लिए कानूनी रूप से अनिवार्य है, ताकि दर्शकों को पता चल सके कि इसे किसने बनाया है और इसके लिए किसने भुगतान किया है। 'द रूस्टर' नाम से ब्लॉग लिखने वाले डीजे ब्राइन्स ने सीएनएन को बताया कि उन्हें यह वीडियो एक मतदाता से मिला। रामास्वामी के कैंपेन की प्रवक्ता कोनी लक ने कहा कि एक्टन की मां को इस एक मिनट के विज्ञापन के लिए कोई भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में यह विज्ञापन ऑनलाइन और टीवी दोनों जगह दिखाया जाएगा।
एमी एक्टन के साथ क्या हुआ था?
मंगलवार को पूरे दिन एक्टन ने इस विज्ञापन के लिए रामास्वामी की निंदा की। उन्हें पहले से ही शक था कि इस हमले के पीछे उनके प्रतिद्वंद्वी का ही हाथ है। ओहियो के केबल न्यूज आउटलेट 'स्पेक्ट्रम न्यूज' से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं ऐसे व्यक्ति को सामान्य कैसे मान सकती हूं, जिसने मेरे बचपन के अनुभवों को महज मेरी 'शिकायत' बता दिया हो? जिसने आज एक ऐसा विज्ञापन जारी किया है जिसमें मेरी सगी मां को शामिल किया गया है, वही मां, जिनसे मुझे 12 साल की उम्र में इसलिए अलग कर दिया गया था क्योंकि मैं गंभीर दुर्व्यवहार, उपेक्षा और यौन शोषण का शिकार हो रही थी।' उन्होंने बताया कि रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के नामांकन की दौड़ के दौरान भी रामास्वामी पर इसी तरह के निजी हमले करने के आरोप लगे थे। उन्होंने कहा, 'मेरे प्रतिद्वंद्वी का यह हमेशा से ही बर्ताव रहा है।'
ये भी पढ़ें: कनाडा से अलग नहीं होगा अल्बर्टा?: 76 प्रतिशत लोगों ने एकजुटता पर लगाई मुहर, अलगाव का प्रस्ताव ठुकराया
एक्टन के कैंपेन की ओर से जारी एक बयान में उनके भाई, फिलिप स्टर्न्स ने बताया कि बचपन में उन्हें और उनकी बहन को उनकी मां, डोना आर्थर की कस्टडी से हटा दिया गया था। ऐसा तब हुआ जब उनके सौतेले पिता (डोना आर्थर के पति) पर एक्टन के साथ बचपन में बलात्कार करने का आरोप लगा। 1978 में एक कोर्टरूम में साथ होने के बाद से एक्टन ने आर्थर को फिर कभी नहीं देखा; आर्थर का आखिरी ज्ञात पता पेंसिल्वेनिया में था।