फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who is Suhas Subramanyam played key roleWhite House alongside Obama elected US Congress for a second time.

कौन हैं सुहास सुब्रमण्यम?: जिसने ओबामा के साथ व्हाइट हाउस में निभाई अहम भूमिका, अब दूसरी बार बने अमेरिकी सांसद

Wed, 04 Nov 2026 10:24 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 04 Nov 2026 10:24 AM IST
सार
Register For Event

भारतीय मूल के 40 वर्षीय सुहास सुब्रमण्यम अमेरिका के वर्जीनिया से दूसरी बार प्रतिनिधि सभा के सदस्य चुने गए हैं। ह्यूस्टन में जन्मे सुहास ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में तकनीकी नीति सलाहकार के रूप में काम किया। आइए जानते हैं उनके बारे में

विज्ञापन
Who is Suhas Subramanyam played key roleWhite House alongside Obama elected US Congress for a second time.
कौन हैं सुहास सुब्रमण्यम? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय मूल के सुहास सुब्रमणयम को एक बार फिर से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में चुन लिया गया है। 40 वर्षीय सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल की। उन्हें 61.5 प्रतिशत से अधिक वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन डेव बेकविथ को 36.4 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन


ह्यूस्टन में हुआ जन्म
भारतीय माता-पिता की संतान सुब्रमण्यम का जन्म ह्यूस्टन में हुआ था। न्यू ऑरलियन्स की ट्यूलेन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाज सेवा सीखा। वहां उन्होंने 'हरिकेन कैटरीना' से प्रभावित समुदायों के पुनर्निर्माण के लिए स्वयंसेवकों को संगठित करने में मदद की।
विज्ञापन


उन्होंने कैपिटल हिल में पॉलिसी सहयोगी के रूप में काम किया। वहां उन्होंने लाखों अमेरिकियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने और उसे बेहतर बनाने का काम किया, आव्रजन सुधार के समर्थन में दोनों दलों का गठबंधन बनाने में मदद की, और पूर्व सैनिकों, बुजुर्गों तथा कामकाजी परिवारों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और फंडिंग जुटाने से जुड़े कानून का मसौदा तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के तकनीकी नीति सलाहकार रहे
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से ऑनर्स के साथ लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद, सुब्रमण्यम ने राष्ट्रपति ओबामा के व्हाइट हाउस में टेक्नोलॉजी पॉलिसी सलाहकार के रूप में काम किया। व्हाइट हाउस में अपने कार्यकाल के बाद, सुब्रमण्यम ने लाउडन काउंटी में अपना छोटा व्यवसाय शुरू किया और साथ ही एक स्वयंसेवक ईएमटी (आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन) और फायरफाइटर के रूप में भी सेवाएं दीं।


2019 में वर्जीनिया की विधानसभा के लिए चुने गए
सुब्रमण्यम 2019 में वर्जीनिया जनरल असेंबली के लिए चुने गए थे और उन्होंने वहां दो कार्यकाल पूरे किए। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए 2024 में चुने जाने से पहले वह वर्जीनिया राज्य सीनेट के सदस्य भी रहे थे। अब वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा जीत हासिल कर उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में अपना स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed