बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

मासिक राशिफल: धनु

धनु राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना सुख और सौभाग्य को लिए हुए है। इस माह आपको जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। माह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस दौरान लंबे समय से अटके कार्यों में गति आएगी, जिससे आप हर्ष का अनुभव करेंगे। हर कदम पर सौभाग्य का साथ मिलने से असंभव लगने वाले कार्य भी आसानी के साथ पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके कामकाज से प्रसन्न होकर आपको अहम जिम्मेदारियां सौंप सकता है। इससे आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी। घर परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। समाज सेवा से जुड़े व्यक्ति को कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा।

माह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभप्रद योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से यह समय उत्तम फलप्रद बन रहा है। आप पर पिता का विशेष स्नेह बरसेगा। माह के उत्तरार्ध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट आदि लगने की आशंका रहेगी। इस दौरान सेहत संबंधी किसी भी समस्या की अनदेखी न करें और अपने खानपान के साथ दिनचर्या सही रखें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा केसर का तिलक लगाकर करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन

Recommended

साप्ताहिक लकी राशिफल: 7 से 13 सितंबर तक इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, सफलता देगी दस्तक

06 Sep 2026
06 Sep 2026
06 Sep 2026
06 Sep 2026
06 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
06 Sep 2026
05 Sep 2026
05 Sep 2026
04 Sep 2026
03 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed