फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   5 Essential Car Checks Do Before Long Drive

Smart Driving Tips: त्योहार पर लंबी ड्राइव का है प्लान? ब्रेकडाउन से बचने के लिए निकलने से पहले कर लें ये काम

Sun, 23 Aug 2026 07:01 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 23 Aug 2026 07:01 PM IST
सार
Register For Event

Long Drive Car Tips: रक्षाबंधन पर अगर आप लंबी रोड ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो रास्ते में एक छोटी-सी लापरवाही भी त्योहार का पूरा मजा किरकिरा कर सकती है। इसलिए सफर शुरू करने से पहले अपनी कार की ये पांच चीजें जरूर जांच लें, ताकि आप बीच रास्ते में किसी भी मुसीबत और ब्रेकडाउन से पूरी तरह बच सकें।
 

विज्ञापन
5 Essential Car Checks Do Before Long Drive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Car Safety Tips: सफर शुरू करने से पहले अपनी कार की फिटनेस जांच करना बेहद जरूरी होता है। घिसे हुए टायर, लीकेज या कमजोर ब्रेक जैसी छोटी-छोटी अनदेखी रास्ते में न केवल बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है, बल्कि खतरे की वजह भी बन सकती है। इसलिए बीच रास्ते में ब्रेकडाउन के झंझट से बचने के लिए पहले ही तैयार कर लेना समझदारी हो सकता है। आइए जानते हैं तो रोड ट्रिप पर निकालने से पहले निपटाए जाने वाले सबसे आसान और जरूरी कार केयर टिप्स।

विज्ञापन


1. टायर और एयर प्रेशर जरूर चेक करें

  • लंबी रोड ट्रिप पर निकलने से पहले कार के सभी टायरों को एयर प्रेशर चेक करना न भूलें। टायर में कंपनी की ओर से बताए गए स्तर के अनुसार हवा होनी चाहिए। इसके साथ ही टायर के ट्रेड की गहराई भी जांचें।
  • विज्ञापन
  • अगर किसी टायर पर कट लगा है या वह ज्यादा घिस चुका है, तो यात्रा से पहले उसे बदलवा लेना बेहतर है। साथ ही स्पेयर टायर को भी चेक करें कि उसमें पर्याप्त हवा है और वह इस्तेमाल के लायक है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सही एयर प्रेशर रखने से कार की माइलेज बेहतर हो सकती है और टायर के ब्लोआउट का खतरा भी कम होता है। कोशिश करें कि यह जांच यात्रा से एक दिन पहले कर लें।


2. इंजन ऑयल और दूसरे फ्लूइड्स देखें

  • लॉन्ग ड्राइव से पहले इंजन ऑयल का लेवल और उसकी कंडीशन जरूर जांचें। अगर ऑयल कम है या उसकी स्थिति ठीक नहीं है, तो उसे बदलवाना या जरूरत के मुताबिक टॉप-अप करवाना चाहिए।
  • इसके अलावा कूलेंट, ब्रेक फ्लूइड और विंडशील्ड वॉशर फ्लूइड का लेवल भी चेक करें। अगर कार में किसी तरह के फ्लूइड लीकेज के निशान दिखाई देते हैं, तो उसे नजरअंदाज न करें और यात्रा से पहले ठीक करवाएं।
  • सही फ्लूइड लेवल कार के इंजन को ओवरहीटिंग से बचाने और लंबी यात्रा को सुचारू बनाए रखने में मदद करता है।


3. ब्रेक सिस्टम की जांच करना न भूलें

  • रोड ट्रिप से पहले ब्रेक सिस्टम की जांच सबसे जरूरी कामों में से एक है। ब्रेक पैडल दबाने पर अगर कोई अजीब आवाज, कंपन या असामान्य महसूस हो रहा है, तो कार को मैकेनिक से जरूर चेक करवाएं।
  • इसके अलावा ब्रेक पैड और ब्रेक डिस्क की कंडीशन भी जांचना जरूरी है। अगर ये ज्यादा घिस चुके हैं तो यात्रा से पहले इन्हें बदलवाना बेहतर है।
  • त्योहार के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है। ऐसे में अच्छी कंडीशन वाला ब्रेक सिस्टम कार में बैठे लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।


4. बैटरी, लाइट्स और इलेक्ट्रिकल सिस्टम भी चेक करें

  • यात्रा से पहले कार की बैटरी और उसके टर्मिनल्स की जांच कर लें। टर्मिनल्स पर ज्यादा गंदगी या जंग दिखाई दे तो उन्हें साफ करवाएं और बैटरी की स्थिति भी चेक करें।
  • इसके साथ ही हेडलाइट, इंडिकेटर, ब्रेक लाइट और हॉर्न को भी जांचें। खासकर अगर रात में सफर करने की योजना है तो कार की लाइट्स का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है।
  • कमजोर बैटरी की वजह से अचानक कार स्टार्ट होने में परेशानी आ सकती है। इसलिए सफर से पहले बैटरी टेस्ट करवा लेना बेहतर है।


5. AC और इमरजेंसी किट तैयार रखें

  • गर्म मौसम में लंबी यात्रा के दौरान कार का एसी ठीक से कूलिंग कर रहा है या नहीं, यह भी पहले ही चेक कर लें। इसके साथ कार में जरूरी सामान मौजूद होना चाहिए।
  • इन चीजों को साथ स्पेयर व्हील, जैक, टूल किट, फर्स्ट-एड बॉक्स,पानी, टॉर्च, मोबाइल चार्जर और पावर बैंक रखना उपयोगी साबित हो सकता है। ये छोटी-छोटी तैयारियां रास्ते में अचानक आने वाली किसी परेशानी से निपटने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed