{"_id":"6aeb068cc3c1deacd50a9cb0","slug":"affordable-harley-harley-davidson-x350t-reveal-in-eicma-2026-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ले डेविडसन ने अपनी सबसे सस्ती बाइक की पेश: 350cc इंजन के साथ मिलेंगे धांसू फीचर, भारत में कब होगी लॉन्च?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
हार्ले डेविडसन ने अपनी सबसे सस्ती बाइक की पेश: 350cc इंजन के साथ मिलेंगे धांसू फीचर, भारत में कब होगी लॉन्च?
Wed, 04 Nov 2026 03:49 PM IST
कुलदीप शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुलदीप शर्मा
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:49 PM IST
भारत में जल्द ही एक ऐसी प्रीमियम क्रूजर बाइक दस्तक देने जा रही है, जो कीमत में बेहद सस्ती होने के साथ-साथ दिग्गज रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के सबसे बड़े विकल्प के रूप में देखी जा रही है। देश के खास टैक्स नियमों के चलते इस नई 350cc बाइक पर भारी बचत होना तय है। आई जानते हैं हार्ले कि ये नई बाइक भारत में कब लॉन्च होगी?
विज्ञापन
हार्ले डेविडसन X350T
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
प्रीमियम क्रूजर बाइक बनाने वाली दिग्गज कंपनी हार्ले-डेविडसन ने EICMA 2026 में अपनी अब तक की सबसे सस्ती बाइक Harley-Davidson X350T का ग्लोबल डेब्यू कर दिया है। 350cc सेगमेंट में पहली बार कदम रखते हुए कंपनी ने अपनी इस नई बाइक को पेश किया है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला देश की सबसे लोकप्रिय क्रूजर बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से होना तय है। आइए जानते हैं इसकी खासियत और कीमत।
सेफ्टी व इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स: बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन व टॉर्क: कंपनी ने दावा किया है कि इस 350cc बाइक में अपनी क्लास का सबसे बेहतरीन टॉर्क मिलेगा।
विज्ञापन
भारत में कब होगी लॉन्च?
Harley-Davidson X350T भारत में कब लॉन्च होगी ये इस समय सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और सटीक कीमत की घोषणा नहीं की है। हालांकि ऑटो एक्सपर्ट्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
भारत में क्यों होगी बहुत सस्ती?
इस बाइक के भारत में सस्ते होने की सबसे बड़ी वजह देश का बदला हुआ जीएसटी टैक्स स्ट्रक्चर है। सरकार के नए नियमों के तहत:- 350cc तक के इंजन वाली मोटरसाइकिलों पर केवल 18% जीएसटी लगता है।
- 350cc से अधिक क्षमता वाले इंजनों पर भारी-भरकम 40% जीएसटी वसूला जाता है।
- क्योंकि हार्ले की यह नई X350T बिल्कुल 350cc कैटेगरी में आती है, इसलिए यह 18% वाले लोअर टैक्स स्लैब का फायदा उठाएगी। इससे कंपनी को इसकी ऑन-रोड कीमत काफी आक्रामक और किफायती रखने में मदद मिलेगी।
- कंपनी ने ट्रायम्फ जैसे प्रतिस्पर्धियों से अलग रणनीति अपनाते हुए अपने मौजूदा इंजनों का साइज छोटा करने के बजाय 350cc क्षमता वाला बिल्कुल नया मॉडल पेश किया है।
विज्ञापन
बाइक में हैं लेटेस्ट फीचर्स और शानदार डिजाइन
लुक व डिजाइन: X350T का ओवरऑल डिजाइन काफी हद तक अपनी बड़ी सिबलिंग X440T से प्रेरित है।सेफ्टी व इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स: बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन व टॉर्क: कंपनी ने दावा किया है कि इस 350cc बाइक में अपनी क्लास का सबसे बेहतरीन टॉर्क मिलेगा।