फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Massive Diwali Discounts Announced on Top 7 Seater SUVs in India

दीवाली पर खरीदना है कार: इन 7 सीटर SUV पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें किस मॉडल पर कितनी होगी बचत?

Wed, 04 Nov 2026 09:00 AM IST
कुलदीप शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Wed, 04 Nov 2026 09:00 AM IST
सार
Register For Event

  • दीवाली पर महिंद्रा, टाटा, जीप और हुंडई अपनी 7-सीटर SUVs पर दे रही हैं बंपर छूट।
  • जीप मेरिडियन और महिंद्रा स्कॉर्पियों एन जैसी गाड़ियों पर1.65 लाख रुपये तक का मिल सकता है फायदा।
  • जानिए किस SUV पर कितना ऑफर मिल रहा है और कहां छिपी है असली बचत।

विज्ञापन
Massive Diwali Discounts Announced on Top 7 Seater SUVs in India
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

इस दीवाली अगर आप अपने परिवार के लिए एक बड़ी और दमदार 7-सीटर SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय साबित हो सकता है। त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए महिंद्रा, टाटा, जीप और हुंडई जैसी प्रमुख ऑटो कंपनियां अपनी थ्री-रो SUVs पर आकर्षक ऑफर्स पेश कर रही हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस से लेकर कॉर्पोरेट बेनिफिट्स तक शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इस फेस्टिव सीजन में किस 7-सीटर SUV पर कितनी बचत की जा सकती है।

विज्ञापन

जीप मैरिडियन घर लाने का अच्छा मौका

प्रीमियम SUV सेगमेंट में जीप मैरिडियन के चुनिंदा वेरिएंट्स पर कुल 1.65 लाख रुपये तक की बड़ी बचत का मौका मिल रहा है। इसके MY2025 स्टॉक पर 1.3 लाख रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, लीजिंग कंपनियों और डॉक्टरों के लिए 30,000 का खास ऑफर भी उपलब्ध है। यह गाड़ी 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है, जिसमें 4x4 का विकल्प भी मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 23.33 लाख से 38.26 लाख रुपये के बीच है।

विज्ञापन

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर मिल रहा डिस्कॉउंट

महिंद्रा की लोकप्रिय स्कॉर्पियो एन के डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। इसके अलावा, अन्य वेरिएंट्स जैसे Z8L 2WD पर 50,000 से 75,000 रुपये तक के कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपये की फ्री एक्सेसरीज भी दी जा रही हैं। वहीं शुरुआती वेरिएंट्स Z2, Z4, Z6 पर 25000 का एक्सचेंज फायदा भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिट्रोन एयरक्रॉस एक्स भी है लिस्ट में

सिट्रोन अपनी 7-सीटर मिड-साइज़ SUV एयरक्रॉस एक्स पर 1.35 लाख रुपये तक के कुल बेनेफिट्स दे रही है। यह कार उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो कम बजट में 7-सीटर का विकल्प ढूंढ रहे हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.89 लाख से शुरू होकर 14.52 लाख रुपये तक जाती है।

हुंडई अल्कजार पर मिल रही भारी छूट

हुंडई अपनी अल्कजार के पेट्रोल मॉडल्स पर 90, 000 तक के लाभ दे रही है, जबकि इसके डीजल वेरिएंट्स पर 45,000 तक की बचत की जा सकती है। बाजार में इसका कड़ा मुकाबला टाटा सफारी और महिंद्रा XUV700 जैसी गाड़ियों से रहता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.51 लाख से 21.81 लाख रुपये के बीच है।

टाटा सफारी पर मिल रहे कई बेनेफिट्स

टाटा मोटर्स अपनी फ्लैगशिप SUV सफारी के डीजल वेरिएंट पर 53,000 तक के बेनेफिट्स दे रही है। इसमें 10,000 का कैश डिस्काउंट 15 नवंबर तक मिल सकता है। 35,000 का स्क्रैपेज बोनस और 8,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। टाटा सफारी की एक्स-शोरूम कीमत 13.40 लाख से 26.30 लाख के बीच है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक पर भी हो सकती है बचत

महिंद्रा की भरोसेमंद स्कॉर्पियो क्लासिक पर 40000 तक के फायदे और 25,000 रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज मिल रही हैं। इसके 'S' वेरिएंट पर 30,000 कैश + स्क्रैपेज और टॉप 'S11' वेरिएंट पर 40,000 तक का कुल डिस्काउंट दिया जा रहा है।



नोट: ये सभी डिस्काउंट ऑफर्स शहर, राज्य, स्टॉक की उपलब्धता और डीलरशिप के आधार पर अगल हो सकते हैं। गाड़ी बुक करने से पहले अपने नजदीकी शोरूम पर ऑफर्स की सटीक जानकारी जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed