फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Anand Mahindra Shares Video of Armado Armoured Vehicles Transported by Train; Viral Post Wins Internet

Armado: ट्रेन से ले जाए जा रहे बख्तरबंद वाहन, आनंद ने कहा- महिंद्रा अरमाडो... ड्यूटी के लिए हाजिर... सर!

Sat, 22 Aug 2026 06:13 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Sat, 22 Aug 2026 06:13 PM IST
सार
Register For Event

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने स्वदेशी बख्तरबंद वाहन महिंद्रा अरमाडो को रेल के जरिए एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आनंद महिंद्रा की पोस्ट के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन
Anand Mahindra Shares Video of Armado Armoured Vehicles Transported by Train; Viral Post Wins Internet
Mahindra Armado Armored Vehicle - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर स्वदेशी डिफेंस व्हीकल महिंद्रा अर्मैडो (Mahindra Armado) का एक वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। 
विज्ञापन


वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, "महिंद्रा अरमाडो... ड्यूटी के लिए हाजिर है... सर!" आनंद महिंद्रा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अब तक 5.3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है और जनता की क्या प्रतिक्रिया है?

सोशल मीडिया पर सामने आई इस वीडियो में सैन्य हरे और खाकी रंगों में रंगे कई महिंद्रा अर्मैडो बख्तरबंद वाहनों को एक चलती हुई मालगाड़ी पर मजबूती से बंधा हुआ देखा जा सकता है।
  • वीडियो का दृश्य: जैसे ही यह ट्रेन एक रेलवे स्टेशन से गुजरती है, प्लेटफॉर्म पर मौजूद आम नागरिक इन स्वदेशी रक्षा वाहनों को देखकर अपने फोन में तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आते हैं। हालांकि, यह वीडियो किस स्टेशन का है, उस लोकेशन की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।
  • सोशल मीडिया रिएक्शन: इस पोस्ट पर यूजर्स की मिली-जुली और देशभक्ति से भरी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "ग्रेट ड्यूटी, ग्रेटर कॉज... थैंक यू सर!" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। देश की सुरक्षा में लगे जवानों के लिए यह बड़ी राहत है।" कुछ यूजर्स ने चुटकी लेते हुए इसकी तुलना महिंद्रा की सिविलियन पैसेंजर एसयूवी से भी की।

महिंद्रा अर्मैडो (Mahindra Armado) की सुरक्षा और आर्मर रेटिंग कितनी मजबूत है?

महिंद्रा अर्मैडो एक स्वदेशी आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV) है, जिसे महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स द्वारा भारतीय सशस्त्र बलों के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है। इसे अत्यधिक जोखिम वाले युद्ध क्षेत्रों में सैनिकों को सुरक्षा, मोबिलिटी और पेलोड क्षमता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है:
  • बैलिस्टिक प्रोटेक्शन: सुरक्षा के मामले में अर्मैडो B7 बैलिस्टिक और STANAG लेवल II आर्मरिंग के साथ आता है।
  • हमलों से सुरक्षा: इसका मतलब है कि यह बख्तरबंद गाड़ी हाई-पावर्ड स्नाइपर राइफल्स की आर्मर-पियर्सिंग गोलियों, हैंड ग्रेनेड, लैंड माइंस और करीब से होने वाले 115 मिमी तक के आर्टिलरी विस्फोटों के प्रभाव को आसानी से झेल सकती है। 

इस स्वदेशी सैन्य वाहन में कौन-सा इंजन, परफॉर्मेंस और फीचर्स मिलते हैं?

यह बख्तरबंद वाहन केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि कठिन से कठिन रास्तों पर चलने के लिए दमदार इंजन और मैकेनिज्म से लैस है:
  • इंजन और पावर: इसमें 3.2-लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 215 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4x4 ड्राइवट्रेन से जोड़ा गया है।
  • रफ्तार और क्षमता: अर्मैडो लगभग 120 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक पहुँच सकता है। यह 1 टन के पेलोड के साथ-साथ 8 सैन्य कर्मियों को ले जाने में सक्षम है।

पंक्चर होने के बाद भी कितनी दूर चल सकता है Armado?

Armado में सेंट्रल टायर इन्फ्लेशन सिस्टम (CTIS) दिया गया है। इसके अलावा इसमें बीएफगुडरिच के ऑल-टेरेन रन-फ्लैट टायर्स दिए गए हैं।

इनकी मदद से टायर में पंक्चर होने या हवा का दबाव खत्म होने के बाद भी वाहन 50 किलोमीटर तक चल सकता है। यह क्षमता ऐसे सैन्य अभियानों में खास तौर पर उपयोगी हो सकती है जहां वाहन को खराब रास्तों और जोखिम वाले इलाकों में लगातार आगे बढ़ना हो।
 

  • एडवांस फीचर्स: इस व्हीकल को वेपन कैरियर, टोही प्लेटफॉर्म या सीमा सुरक्षा वाहन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed