फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Kia Sorento Launched India: Hybrid Engine, ADAS & Features Explained

किआ ने भारत में उतारी नई फ्लैगशिप एसयूवी: हाइब्रिड इंजन और लग्जरी फीचर्स से है लैस, किस कार को दे रही टक्कर?

Fri, 04 Sep 2026 01:39 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2026 01:39 PM IST
सार
Register For Event

स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन, ऑल-व्हील ड्राइव और 30-फीचर वाले लेवल 2 प्लस एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम से लैस नई फ्लैगशिप आईसीई एसयूवी किआ सोरेंटा ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। यह नई एसयूवी किन लग्जरी वाहनों को टक्कर देने वाली है? जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और इंजन के बारे में विस्तार से।
 

विज्ञापन
Kia Sorento Launched India: Hybrid Engine, ADAS & Features Explained
किआ साेरेंटो - फोटो : kia.com

विस्तार

किआ ने भारतीय बाजार में अपनी नई सोरेंटो एसयूवी को पेश कर दिया है। इसे किआ सेल्टोस के ऊपर पोजिशन किया गया है और यह दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर की भारत में फ्लैगशिप आईसीई एसयूवी है। नई सोरेंटो का मुकाबला भारतीय बाजार में टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, जीप मेरिडियन और फॉक्सवैगन टायरोन जैसे मॉडल्स  से होगा। खास बात यह है कि किआ ने सोरेंटो के साथ भारत में पहली बार अपने किसी मॉडल में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन और ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) का विकल्प दिया है।

विज्ञापन


डिजाइन और डायमेंशन 

  • किआ सोरेंटो को बॉक्सी और अपराइट डिजाइन दिया गया है। इसकी लंबाई 4,815 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,700 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,815 मिमी है। कंपनी के दावे के अनुसार, यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी और चौड़ी एसयूवी है।
  • विज्ञापन
  • एसयूवी के फ्रंट में वर्टिकली ओरिएंटेड हेडलैम्प्स और डीएलआर दिए गए हैं। इन्हें किआ की टाइगर-नोज ग्रिल के साथ जोड़ा गया है। इसका अपराइट स्टांस इसे सड़क पर दमदार लुक देता है। साइड प्रोफाइल में बॉक्सी डिजाइन के साथ 18-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। पीछे की तरफ भी वर्टिकली ओरिएंटेड टेल लैम्प्स दिए गए हैं। किआ सोरेंटा को कुल आठ पेंट स्कीम में पेश किया गया है। इनमें ऑल-ब्लैक वर्जन का विकल्प भी शामिल है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


टेक्नोलॉजी से भरपूर है इंटीरियर

  • इंटीरियर में तो आपको एक से बढ़कर एक प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड अप्रोच मिलेंगे। वेरिएंट के आधार पर इसमें 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ या तो 4-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर या फिर 12.3-इंच डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है।
  • हायर वेरिएंट्स में किआ का फुल सीसीएजी नेविगेशन सिस्टम, किआ कनेक्ट 2.0, ओवर-द-एयर अपडेट्स, डिजिटल की, हेड-अप डिस्प्ले और जेनरेटिव-एआई असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में दो अलग-अलग इंटीरियर थीम्स का विकल्प भी दिया गया है।

Kia Sorento Launched India: Hybrid Engine, ADAS & Features Explained
किआ साेरेंटो - फोटो : kia.com
सीटों में भी मिलेगा प्रीमियम कंफर्ट
  • फीचर्स की बात करें तो इस कार में वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड-रो सीट्स दी गई हैं। इसमें रिलैक्सेशन सीट्स, 10-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए फोर-वे पावर एडजस्टमेंट मिलता है। इसके अलावा एसयूवी में पैनोरामिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और 12-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम भी शामिल हैं। सेकंड रो में वेंटिलेशन के साथ कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इन सीटों में रिक्लाइन और स्लाइड करने का विकल्प भी मिलता है।
  • अगर आप परिवार के साथ सफर करते हैं, तो सफर काफी आरामदायक हो सकता है। क्योंकि किआ सोरेंटो को सात यात्रियों के लिए थ्री-रो लेआउट के साथ पेश किया गया है। इसमें रिमोट सेकंड-रो फोल्डिंग, सेकंड और थर्ड रो में आइसोफिक्स माउंट्स और फैमिली यूज को ध्यान में रखकर कई कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी सोरेंटो में छह-सीट लेआउट का विकल्प भी दे रही है। यानी ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से छह या सात सीट वाला कॉन्फिगरेशन चुन सकेंगे।

सेफ्टी के मामले में कैसी है?
  • कंपनी ने सेफ्टी के मामले में इसमें कोई समझौता नहीं किया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कार में सात एयरबैग्स और 26-फीचर सेफ्टी पैकेज दिया गया है। हायर वर्जन्स में एयरबैग्स की संख्या बढ़कर दस हो जाती है और इनमें 28 तक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। टॉप-स्पेसिफिकेशन वर्जन में लेवल 2+ ADAS दिया गया है। इसमें कुल 30-फीचर एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम सूट शामिल है।
  • इसके अलावा टॉप वेरिएंट में सराउंड-व्यू और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर्स, रिमोट पार्किंग असिस्टेंस, डिजिटल इनसाइड रियर-व्यू मिरर, फ्रंट और रियर डैशकैम तथा मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
HTE, HTK और HTX ट्रिम में उपलब्ध
इसके अलावा एसयूवी के फीचर्स को एसटीई, एचटीके और एचटीएक्स ट्रिम्स में बांटा गया है। वेरिएंट के आधार पर इनमें छह और सात सीट कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हैं। इस तरह कंपनी ने अलग-अलग जरूरत और बजट वाले ग्राहकों के लिए एसयूवी में कई कॉन्फिगरेशन का विकल्प रखा है।

पहली बार किआ की एसयूवी में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और एडब्ल्यूडी
इस एसयूवी कि सबसे बड़ी खासियत है कि यह किआ इंडिया का पहला मॉडल है जिसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन और ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प दिया गया है। हाइब्रिड वर्जन में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। पेट्रोल इंजन 180 hp की पावर पैदा करता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 65 hp जोड़ती है। दोनों को मिलाकर कुल आउटपुट 238 hp है। यह हाइब्रिड पावरट्रेन 265 Nm टॉर्क विकसित करता है और इसे ऑल-व्हील ड्राइव के साथ उपलब्ध कराया गया है।

डीजल इंजन का भी विकल्प
किआ सोरेंटो में डीजल इंजन का विकल्प भी दिया गया है। इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 193 hp की पावर और 442 Nm का टॉर्क पैदा करता है। लोअर वर्जन्स में डीजल इंजन के साथ फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) दिया जाएगा। वहीं हायर एचटीएक्स ग्रेड में ऑल-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड मिलेगा। ड्राइविंग अनुभव को जरूरत के हिसाब से बदलने के लिए एसयूवी में अलग-अलग ड्राइव मोड्स और टेरेन मोड्स भी दिए गए हैं।

किन कार्स से हाेगा मुकाबला?
किआ सोरेंटो को सेल्टोस से ऊपर और किआ के भारतीय लाइनअप में फ्लैगशिप आईसीई एसयूवी के तौर पर रखा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, जीप मेरिडियन और फॉक्सवैगन टायरोन जैसे मॉडलों से होगा। हाइब्रिड पावरट्रेन, एडब्ल्यूडी, तीन रो का केबिन, प्रीमियम फीचर्स और लेवल2+ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसी खूबियों के साथ सोरेंटो इस सेगमेंट में किआ की स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed