फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Make in India: Audi begins local assembly new Q3 SUV; when launch?

मेक इन इंडिया को रफ्तार: ऑडी Q3 की लॉन्चिंग से पहले शुरू हुआ भारत में प्रोडक्शन, कब तक बाजार में देगी दस्तक?

Fri, 25 Sep 2026 04:37 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 25 Sep 2026 04:37 PM IST
सार
Register For Event

जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया नई ऑडी क्यू3 की भारत में लोकल असेंबली शुरू हो गई है। 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और क्वाट्रो AWD वाली यह लग्जरी एसयूवी 16 अक्तूबर को लॉन्च होगी। क्या नई Q3 भारतीय प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी जगह मजबूत करेगी? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
Make in India: Audi begins local assembly new Q3 SUV; when launch?
ऑडी क्यू3 - फोटो : Audi Q3

विस्तार

ऑडी ने भारत में अपनी नई कॉम्पैक्ट लग्जरी एसयूवी ऑडी  Q3 की स्थानीय असेंबली शुरू कर दी है। कंपनी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एसएवीडब्ल्यूआईपीएल (SAVWIPL) प्लांट में नई Q3 को असेंबल कर रही है। खास बात यह है कि भारतीय बाजार में इस नई एसयूवी को 16 अक्तूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। नई Audi Q3 में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ कंपनी की लोकप्रिय क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) तकनीक मिलेगी। कंपनी का कहना है कि नई पीढ़ी की Q3 में कॉम्पैक्ट लग्जरी एसयूवी की व्यावहारिकता और दमदार प्रदर्शन का संतुलन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


इंजन, परफॉर्मेंस और मुख्य फीचर्स
नई ऑडी क्यू3 में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ ऑडी की क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक मिलेगी। कंपनी के अनुसार, नई पीढ़ी की क्यू3 को इस तरह तैयार किया गया है कि इसमें कॉम्पैक्ट लग्जरी एसयूवी की व्यावहारिकता के साथ दमदार प्रदर्शन का संतुलन मिल सके।
विज्ञापन


किन नए फीचर्स और तकनीक से होगी लैस?
ऑडी इंडिया का कहना है कि नई क्यू3 में सेगमेंट के कई नए और उन्नत फीचर्स और तकनीक शामिल की गई हैं। कंपनी के मुताबिक, ये फीचर्स आधुनिक लग्जरी वाहन खरीदारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, कंपनी ने अभी नई क्यू3 के सभी फीचर्स और तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है। इनके बारे में ज्यादा जानकारी लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है।

कैसे कर सकते हैं बुकिंग?
ग्राहक नई ऑडी क्यू3 की बुकिंग ऑडी की वेबसाइट, माई ऑडी कनेक्ट एप या देशभर में मौजूद ऑडी डीलरशिप के माध्यम से कर सकते हैं। यानी एसयूवी की बुकिंग के लिए ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प मिलेंगे।

छत्रपति संभाजीनगर प्लांट से उत्पादन पर क्या बोले अधिकारी?
इस मौके पर स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पीयूष अरोड़ा ने नई ऑडी क्यू3 के उत्पादन की शुरुआत को भारत में समूह के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि नई Q3 का उत्पादन छत्रपति संभाजीनगर प्लांट की मजबूत विनिर्माण क्षमताओं और भारत में अपने ब्रांडों के विस्तार को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही बताया कि कंपनी को भारत में नई ऑडी Q3 का उत्पादन शुरू करने पर गर्व है और इसमें वही गुणवत्ता, सटीकता और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता सुनिश्चित की गई है, जिसके लिए ऑडी दुनियाभर में जानी जाती है।

2025 में ऑडी इंडिया ने बेचीं करीब 4,510 कारें
ऑडी इंडिया ने वर्ष 2025 में करीब 4,510 वाहन बेचे थे। कंपनी के अनुसार, लग्जरी वाहन बाजार में बदलती परिस्थितियों के बावजूद उसकी बिक्री स्थिर बनी रही। कंपनी का मानना है कि GST 2.0 लागू होने के बाद लग्जरी वाहन खरीदने वाले ग्राहकों का भरोसा बढ़ा और बाजार को भी इससे समर्थन मिला।

अप्रैल में बढ़ाई थीं सभी मॉडलों की कीमतें
बता दें कि ऑडी इंडिया ने एक अप्रैल 2026 से अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने उस समय बढ़ती इनपुट लागत और मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव को कीमतें बढ़ाने की वजह बताया था।

अब नई Q3 की लोकल असेंबली शुरू होने के बाद कंपनी की नजर भारतीय प्रीमियम एसयूवी बाजार पर है। नई ऑडी क्यू3 की कीमत और इसके सभी फीचर्स की पूरी जानकारी 16 अक्तूबर 2026 के लॉन्च के दौरान सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed