फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Maruti WagonR Spotted Testing, New Engine, Better Mileage, Possible CNG Upgrade

नए अवतार में आने वाली है देश की हैचबैक वैगनआर: टेस्टिंग के दौरान आई नजर, क्या हो सकते हैं पांच बड़े बदलाव?

Sat, 12 Sep 2026 04:18 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 12 Sep 2026 04:18 PM IST
सार
Register For Event

क्या फैमिली कार मारुति सुजुकी वैगनआर नए अंदाज में आने वाली है? हाल ही में इसके अपडेटेड मॉडल को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। नए जेड सीरीज इंजन से लेकर अंडरबॉडी सीएनजी टैंक तकनीक तक, आइए जानते हैं इस मॉडल में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
New Maruti WagonR Spotted Testing, New Engine, Better Mileage, Possible CNG Upgrade
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बना चुकी देश की हैचबैक मारुति सुजुकी वैगनआर जल्द ही नए अवतार में नजर आ सकती है। हाल ही में इस पॉपुलर कार के अपडेटेड मॉडल को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि टेस्टिंग व्हीकल पूरी तरह से कवर किया गया था, लेकिन इसके एक्सटीरियर को देखकर लगता है कि कंपनी इसमें कोई बड़ा कॉस्मेटिक बदलाव नहीं करने की तैयारी में है। ऐसे में माना जा रहा है कि असली और बड़ा अपडेट इसके इंजन और फ्यूल एफिशिएंसी में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


लुक्स और डिजाइन में क्या बदलाव हो सकते हैं?

  • स्पाई शॉट्स के अनुसार, नई वैगनआर का ओवरऑल बॉडी शेप और आइकॉनिक टॉल-बाय डिजाइन पहले जैसा ही रहने वाला है। इसमें पारंपरिक हेडलाइट्स और पीछे की तरफ वर्टिकल टेल-लैंप्स दिए जा सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • हालांकि इसके साइड प्रोफाइल में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। टेस्टिंग के दौरान दिखा मॉडल मिड-वैरिएंट लगता है, क्योंकि उसमें स्टील व्हील्स, फेंडर पर टर्न इंडिकेटर्स और रियर वाइपर नदारद थे। हालांकि, फ्रंट बंपर और ग्रिल में हल्के-फुल्के बदलाव जरूर देखने को मिल सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


क्या मिलेगा नया Z-सीरीज 3-सिलेंडर इंजन?
देखी गई तस्वीरों में वैगनआर के नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसके बोनट के नीचे देखने को मिलेगा। कंपनी इसमें नया 1.2-लीटर जेड12E 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दे सकती है। मारुति अपनी नई स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो में भी पुराने 4-सिलेंडर इंजन की जगह यह नया 3-सिलेंडर इंजन दे चुकी है। इस इंजन से कार का माइलेज पहले से भी ज्यादा शानदार हो जाएगा।


मिल सकता है अंडरबॉडी सीएनजी टैंक
इसके अलावा नए मॉडल में पेट्रोल के साथ-साथ कंपनी-फिटेड सीएनजी का विकल्प पहले की तरह जारी रहेगा। इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि मारुति इसमें अंडरबॉडी सीएनजी टैंक टेक्नोलॉजी दे सकती है। अगर ऐसा होता है, तो सीएनजी सिलिंडर कार के नीचे शिफ्ट हो जाएगा और डिग्गी में सामान रखने के लिए पूरी जगह मिल जाएगी।

कब तक हो सकती है लॉन्च?

  • हालांकि कंपनी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि नई मारुति वैगनआर को साल 2026 के अंत तक भारतीय मार्केट में उतारा जा सकता है।
  • फिलहाल वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख से शुरू होकर 6.97 लाख तक जाती है। नए इंजन, बेहतर माइलेज और संभावित नए फीचर्स के जुड़ने के कारण इसकी कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed