{"_id":"6ab8bc9d295e9b16d506fdd4","slug":"post-monsoon-car-care-guide-5-essential-maintenance-steps-before-rainy-season-ends-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्स: मॉनसून खत्म होने से पहले कार के लिए क्यों जरूरी हैं ये काम? बचेंगे हजारों रुपये और गाड़ी रहेगी नई जैसी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
टिप्स: मॉनसून खत्म होने से पहले कार के लिए क्यों जरूरी हैं ये काम? बचेंगे हजारों रुपये और गाड़ी रहेगी नई जैसी
Sun, 27 Sep 2026 12:20 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:20 PM IST
देश में कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में सड़कों पर भरा पानी और ज्यादा नमी आपकी कार के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए मानसून खत्म होने से पहले अगर आपने ये पांच आसान मेंटेनेंस स्टेप्स पूरे कर लिए, तो आपकी गाड़ी न सिर्फ जंग और फंगस से बची रहेगी, बल्कि लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस भी देगी। आइए जानते हैं, मानसून खत्म होने से पहले कार के लिए कौन-से पांच काम जरूर कर लेने चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
बारिश का मौसम कार के लिए कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। लगातार बारिश, पानी से भरी सड़कें और ज्यादा नमी की वजह से टायर, ब्रेक, वाइपर और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स पर असर पड़ सकता है। ऐसे में मॉनसून खत्म होने से पहले कार की थोड़ी देखभाल करना जरूरी हो जाता है। अगर आप अपनी कार को लंबे समय तक अच्छी कंडीशन में रखना चाहते हैं तो मौसम बदलने से पहले ये पांच काम जरूर कर लें।
1. कार की अच्छी तरह सफाई कराएं
2. टायर और ब्रेक की जांच कराएं
3. वाइपर और विंडशील्ड चेक करें
4. कार की बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम देखें
5. कार के अंदर जमा नमी निकालें
छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
ध्यान रहे मॉनसून के बाद कार की एक बार अच्छी तरह जांच कराने से छोटी समस्याओं को समय रहते पहचाना जा सकता है। खासतौर पर टायर, ब्रेक, वाइपर, बैटरी और कार के अंदर की नमी पर ध्यान देना जरूरी है। इससे न सिर्फ कार की कंडीशन बेहतर बनी रहती है, बल्कि आगे चलकर होने वाले बड़े खर्च से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन
1. कार की अच्छी तरह सफाई कराएं
- बारिश के दौरान अक्सर कार के निचले हिस्से में मिट्टी, कीचड़ और गंदगी जमा हो जाती है। खासकर अंडरबॉडी में लंबे समय तक गंदगी और नमी रहने से जंग लगने का खतरा बढ़ सकता है।
- ऐसे में मॉनसून खत्म होने से पहले कार को बाहर से अच्छी तरह साफ कराएं। इसके साथ ही पहियों, व्हील आर्च और कार के नीचे वाले हिस्से की भी सफाई कराना बेहतर रहेगा। इससे जमा हुई मिट्टी और गंदगी हट जाएगी और कार की अंडरबॉडी भी साफ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. टायर और ब्रेक की जांच कराएं
- बारिश में गीली सड़कों पर टायर और ब्रेक का सही स्थिति में होना बेहद जरूरी है। पानी और गीली सड़क की वजह से टायर की ग्रिप प्रभावित हो सकती है, इसलिए मॉनसून के बाद टायरों की स्थिति जरूर जांचें।
- सबसे पहले टायर में हवा का दबाव चेक करें और ट्रेड की गहराई देखें। अगर टायर काफी घिस चुके हैं या उनमें कट और दरार दिखाई दे रही है तो उन्हें बदलने पर विचार करें।
- इसके अलावा ब्रेक लगाते समय किसी तरह की असामान्य आवाज आती है या कार को रोकने में पहले से ज्यादा दूरी लग रही है तो ब्रेक सिस्टम की जांच जरूर कराएं।
3. वाइपर और विंडशील्ड चेक करें
- बारिश में सड़क और आसपास का साफ दिखाई देना सुरक्षित ड्राइविंग के लिए बेहद जरूरी हो जाता है। अगर वाइपर ब्लेड खराब हो गए हैं तो वे विंडशील्ड से पानी साफ करने के बजाय उस पर निशान छोड़ सकते हैं।
- मॉनसून खत्म होने से पहले वाइपर ब्लेड की जांच करें। अगर रबर सख्त हो गया है, ब्लेड टूट गया है या शीशे पर पानी की परत और निशान छोड़ रहा है तो इसे बदलवा लेना बेहतर है। साथ ही विंडशील्ड को भी अच्छी तरह साफ करें।
4. कार की बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम देखें
- बारिश के मौसम में कार के आसपास नमी ज्यादा रहती है। इससे बैटरी टर्मिनल और कुछ इलेक्ट्रिकल कनेक्शन प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए मॉनसून के बाद बैटरी की स्थिति की जांच कराना अच्छा रहता है।
- बैटरी टर्मिनल पर जंग या सफेद पाउडर जैसा पदार्थ जमा दिखाई दे तो उसकी सफाई कराएं। इसके अलावा हेडलाइट, इंडिकेटर, ब्रेक लाइट और अन्य जरूरी इलेक्ट्रिकल सिस्टम भी चेक कर लें।
5. कार के अंदर जमा नमी निकालें
- बारिश के दौरान अक्सर जूते या गीले कपड़ों के साथ पानी कार के केबिन में पहुंच सकता है। इससे फ्लोर मैट और कारपेट में नमी जमा हो सकती है। इसीलिए लंबे समय तक नमी रहने पर कार के अंदर बदबू और फंगस की समस्या हो सकती है।
- मॉनसून खत्म होने से पहले कार के मैट और कारपेट को अच्छी तरह सुखाएं। केबिन की पूरी सफाई करें और अगर जरूरत महसूस हो तो केबिन एयर फिल्टर की भी जांच करा लें।
छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
ध्यान रहे मॉनसून के बाद कार की एक बार अच्छी तरह जांच कराने से छोटी समस्याओं को समय रहते पहचाना जा सकता है। खासतौर पर टायर, ब्रेक, वाइपर, बैटरी और कार के अंदर की नमी पर ध्यान देना जरूरी है। इससे न सिर्फ कार की कंडीशन बेहतर बनी रहती है, बल्कि आगे चलकर होने वाले बड़े खर्च से भी बचा जा सकता है।