फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Skoda Kylaq Sportline, Sportier Look, Blacked-Out Styling in New SUV

Skoda Kylaq Sportline Launch: ब्लैक लुक, स्पोर्टी केबिन और टर्बो पावर, नई कायलाक में आखिर क्या-क्या है खास?

Fri, 21 Aug 2026 04:53 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 21 Aug 2026 04:53 PM IST
सार
Register For Event

Skoda Kylaq Sportline: स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी बेस्ट-सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी काइलाक के लाइनअप को नए स्पोर्टलाइन वेरिएंट के साथ बढ़ा दिया है। यह कायलाक रेंज का सातवां वेरिएंट है और इसे स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी और अलग लुक देने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं कि इस नए स्पोर्टलाइन वेरिएंट में कौन-कौन से कॉस्मैटिक बदलाव और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Skoda Kylaq Sportline, Sportier Look, Blacked-Out Styling in New SUV
काइलाक लाइनअप में नया: स्पोर्टलाइन - फोटो : skoda-auto

विस्तार

Skoda Kylaq Sportline Launch: इस नई कॉम्पेक्ट एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूती देते हुए नई स्कोडा कायलाक स्पोर्टलाइन को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। इसे कंपनी के मोटर्सपोर्ट हेरिटेज से प्रेरित होकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध इस नए वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 11.32 लाख से शुरू होकर लगभग 12.32 लाख तक जाती है। यह गाड़ी स्टैंडर्ड कायलाक की तुलना में काफी अलग, बोल्ड और स्पोर्टी अपील प्रदान करती है।
विज्ञापन


एक्सटीरियर डिजाइन कैसा है?
कायलाक स्पोर्टलाइन को सड़क पर एक खास और एग्रेसिव प्रेजेंस देने के लिए इसमें कई डार्क एलिमेंट्स जोड़े गए हैं।
  • डार्क एलिमेंट्स: कार में डीप ब्लैक ORVMs, ग्लॉस ब्लैक फ्रंट व रियर डिफ्यूजर्स और ब्लैक फिनिश वाली ड्यूल-टोन रूफ दी गई है।
  • व्हील्स और बैजिंग: इसमें 17-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स, टेलगेट पर ब्लैक स्कोडा बैजिंग और खास स्पोर्टलाइन बैज मिलते हैं।
  • अतिरिक्त डिटेल्स: कार में फिनलेट्स के साथ रियर स्पॉइलर, LED प्रोजेक्ट हेडलैम्प्स और C-पिलर ग्राफिक्स दिए गए हैं जो इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को बढ़ाते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

केबिन और फीचर्स में क्या है खास?
इसके अंदर से केबिन को ड्राइवर-फोकस्ड और डार्क थीम में डिजाइन किया गया है। जो इस प्रकार है।
  • डार्क थीम इंटीरियर: डैशबोर्ड, रूफ लाइनर और डोर ट्रिम्स में ऑल-ब्लैक फिनिश मिलती है। लेदरेट सीट्स पर कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और हेडरेस्ट पर स्पोर्टलाइन की ब्रांडिंग दी गई है।
  • प्रीमियम फीचर्स: केबिन में एल्युमिनियम पेडल्स, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्लाइमेट्रोनिक ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है।
  • स्क्रीन व डिस्प्ले: कार में 25.6 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 20.32 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

एक्सेसरी ऑप्शंस के बारे में?
जो खरीददार अपनी कार को और भी ज्यादा कस्टमाइज करना चाहते हैं, उनके लिए एक डेडिकेटेड एक्सेसरीज पैकेज उपलब्ध कराया गया है। इस पैक में फ्रंट बंपर कॉर्नर गार्निश, डार्क क्रोम ग्रिल गार्निश, स्कोडा लोगो वाला फेंडर गार्निश और ग्लॉस-फिनिश बॉडी साइड मोल्डिंग्स शामिल हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस कैसा है?
  • इंजन: 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन, जो 115 PS की पावर डिलीवर करता है।
  • ट्रांसमिशन विकल्प: ग्राहक इसमें ज्यादा एंगेजिंग ड्राइविंग के लिए 6-स्पीड मैनुअल या फिर रोजमर्रा की ट्रैफिक ड्राइविंग में सहूलियत के लिए 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चुन सकते हैं।

स्कोडा के अन्य हालिया लॉन्च और अपकमिंग अपडेट्स
कंपनी ने इस मौके पर कायलाक स्पोर्टलाइन के अलावा  भारतीय बाजार के लिए अपनी भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी शेयर की है।
  • अपडेट्स की बात करें तो कंपनी ने अपडेटेड स्लाविया से पर्दा उठाया है, जिसमें सेगमेंट-फर्स्ट रियर-सीट मसाजर और 1.0L TSI इंजन के साथ नया 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। इसकी बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं।
  • स्कोडा सुपर्ब डीजल: भारत में डीजल-पावर्ड सुपर्ब की वापसी की पुष्टि हो चुकी है। यह mid-2027 तक लॉन्च हो सकती है, जिसे L&K ट्रिम में CBU (इंपोर्ट) के रूप में लाया जाएगा। इसकी संभावित कीमत 50 लाख से 60 लाख के बीच होगी।
  • स्कोडा ऑक्टेविया vRS: 100 यूनिट्स का पिछला लॉट बिकने के बाद, स्कोडा फिर से ऑक्टेविया vRS का 50 यूनिट्स का लिमिटेड एलोकेशन भारत ला रही है, जिसकी डिलीवरी त्योहारी सीजन के आसपास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed