25 सितंबर को आ रही है टाटा एरीज: टिगोर की जगह ले सकती है नई सेडान, डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव
टाटा मोटर्स अपनी कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नए रूप और संभवतः नए नाम के साथ बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी फेसलिफ्टेड Tigor को मामूली बदलावों के साथ पेश करने के बजाय इसे Tata Aeris नाम से नई पहचान दे सकती है।
विस्तार
भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire), ह्यूंदै ऑरा (Hyundai Aura) और होंडा अमेज (Honda Amaze) के कड़े मुकाबले के बीच टिगोर की बिक्री कुछ सुस्त पड़ी थी। ऐसे में नए नाम, रीफ्रेश्ड डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के जरिए टाटा मोटर्स इस सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी को मजबूती से बढ़ाना चाहती है।
टाटा एरीज (Tata Aeris) का डिजाइन और बाहरी लुक कितना बदल जाएगा?
टाटा एरीज के एक्सटीरियर में कई स्पॉटी और आधुनिक डिजाइन अपडेट्स देखने को मिलेंगे:- फ्रंट लुक: कार के फ्रंट में स्लिम हेडलाइट्स, एक ब्लैक कनेक्टिंग ग्रिल एलिमेंट और बड़ा, स्पॉटी बम्पर दिया जा सकता है, जो इसे पहले से कहीं अधिक आकर्षक लुक देगा।
- साइड और रियर प्रोफाइल: रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें नए अलॉय व्हील्स, नए सिरे से डिजाइन की गई टेल लाइट्स और नया रियर बम्पर देखने को मिलेगा। हालांकि, इसका सिग्नेचर सेडान सिलहूट काफी हद तक बरकरार रहेगा।
Boring is made to fit the mould.
— TATA.CARS (@TATA_CARS) September 20, 2026
We’d rather crack it open.
Introducing Tata Aeris
25.09.26#TataAeris#TheOneThatStandsOut#NothingsTooFar#TataCars#TataMotorsPassengerVehicles pic.twitter.com/ryd8q4wNm7
टाटा एरीज के केबिन और फीचर्स में क्या खास देखने को मिलेगा?
नई टाटा एरीज का केबिन हाल ही में पेश की गई टियागो फेसलिफ्ट से प्रेरित हो सकता है। इसे काफी ज्यादा प्रीमियम और टेक-लोडेड बनाया जाएगा:- इन्फोटेनमेंट: इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा।
- हाइटेक फीचर्स: कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जिंग, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स और इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ओआरवीएम (ORVMs) जैसे एडवांस्ड फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।
इंजन, सीएनजी और ईवी में कौन-कौन से पावरट्रेन विकल्प मिलेंगे?
टाटा एरीज को पेट्रोल, फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी और ऑल-इलेक्ट्रिक तीन अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है:- 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन: यह इंजन 86 PS की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।
- फैक्ट्री-फिटेड iCNG विकल्प: सीएनजी मोड में यह कार 75.5 PS की पावर और 96.5 Nm का टॉर्क देगी। पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही वेरिएंट्स में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलने की उम्मीद है।
- इलेक्ट्रिक अवतार (Aeris.ev): पेट्रोल और सीएनजी के साथ ही टाटा मोटर्स इस सेडान का पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन 'Aeris.ev' भी पेश कर सकती है।