फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Updated Maruti Baleno vs Tata Altroz, Price, Features, more Comparison

लेवल-2 एडीएएस के साथ अपडेट हुई बलेनो: क्या टाटा अल्ट्रोज के सनरूफ व सुरक्षा फीचर्स पर पड़ेगी भारी? देखें तुलना

Sun, 20 Sep 2026 10:37 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 20 Sep 2026 10:37 AM IST
सार
Register For Event

मारुति सुजुकी ने बलेनो को नए डिजाइन, जेड सीरीज पेट्रोल इंजन और सेगमेंट-फर्स्ट लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर्स के साथ अपडेट कर दिया है। जो टाटा अल्ट्रोज को टक्कर दे रही है। तो क्या अपडेटेड बलेनो के नए टेक फीचर्स अल्ट्रोज के डीजल और डीसीटी विकल्पो पर भारी पड़ेंगे? जानिए इस तुलनात्मक लेख में।
 

विज्ञापन
Updated Maruti Baleno vs Tata Altroz, Price, Features, more Comparison
मारुति बलेनो और टाटा अल्ट्रोज की तुलना - फोटो : tata.cars and nexaexperience

विस्तार

लंबे समय के बाद मारुति बलेनो के डिजाइन और फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। इसमें अब कंपनी ने 1.2-लीटर जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इन बदलावों के बाद बलेनो एक बार फिर प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में टाटा अल्ट्रोज को टक्कर देती नजर आती है। वहीं, अल्ट्रोज को 2025 में मिड-लाइफ अपडेट मिल चुका है। दोनों कारों का मुकाबला सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और कॉम्पैक्ट सेडान की लंबी रेंज से भी होता है। ऐसे में सवाल है कि दोनों कारें एक-दूसरे के सामने कैसी हैं? आइए जानते हैं।
विज्ञापन

Updated Maruti Baleno vs Tata Altroz, Price, Features, more Comparison
मारुति बलेनो और टाटा अल्ट्रोज की तुलना - फोटो : एआई जनरेटेड
फीचर्स में कड़ा मुकाबला
  • फीचर्स की बात करें तो दोनों ही कारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। खासतौर पर टॉप-स्पेक मॉडल्स में दोनों कंपनियों ने कई आधुनिक फीचर्स दिए हैं। टाटा अल्ट्रोज के पक्ष में ड्युअल डिजिटल स्क्रीन, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, रियर एसी वेंट्स, बटन स्टार्ट और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • वहीं, मारुति बलेनो  में अब 360-डिग्री कैमरा पैकेज, एसयूडी, टीपीएमसी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा बलेनो में सेगमेंट में पहली बार लेवल 2 एडीएएस भी दिया गया है। हालांकि, बलेनो में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट नहीं मिलता है। इस तरह दोनों कारों की बेसिक फीचर लिस्ट काफी मजबूत है, लेकिन टॉप वेरिएंट तक जाने पर दोनों अपनी-अपनी अलग खूबियों के साथ सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Updated Maruti Baleno vs Tata Altroz, Price, Features, more Comparison
मारुति बलेनो और टाटा अल्ट्रोज की तुलना - फोटो : एआई जनरेटेड
पावरट्रेन और इंजन विकल्प
  • नई बलेनो में 1.2-लीटर Z-Series पेट्रोल इंजन मिलता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) और 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) के साथ लिया जा सकता है।
  • इसके साथ ही बलेनो में सीएनजी का विकल्प भी मिलता है। फिलहाल सीएनजी वर्जन सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल के साथ उपलब्ध है। हालांकि, इसके साथ 5-स्पीड एएमटी का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है।
  • माइलेज की बात करें तो कंपनी के दावे के मुताबिक, बलेनो का पेट्रोल MT वर्जन 23.80 kmpl, पेट्रोल AMT 24.77 kmpl और CNG MT वर्जन 33.61 km/kg की माइलेज देता है।
टाटा अल्ट्रोज में तीन पावरट्रेन का विकल्प
  • पावरट्रेन के मामले में टाटा अल्ट्रोज को बढ़त मिलती है, क्योंकि इसमें पेट्रोल, सीएनजी और डीजल तीनों विकल्प उपलब्ध हैं।
  • टाटा अल्ट्रोज का पेट्रोल इंजन सामान्य सेटअप में 86 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है। इसे 5-स्पीड MT, 6-स्पीड DCT या 5-स्पीड AMT के साथ लिया जा सकता है। सीएनजी  वर्जन में यही इंजन 72 bhp और 103 Nm का आउटपुट देता है। इसे 5-स्पीड MT या 5-स्पीड AMT के साथ पेश किया गया है।
  • इसके अलावा टाटा अल्ट्रोज में 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिलता है। यह इंजन 88 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है और इसे सिर्फ 5-स्पीड MT के साथ पेश किया गया है। इस तरह पावरट्रेन के मामले में अल्ट्रोज में पेट्रोल, सीएनजी और डीजल तीनों विकल्प मिलते हैं, जबकि बलेनो का फोकस पेट्रोल और सीएनजी पर है।
विज्ञापन

Updated Maruti Baleno vs Tata Altroz, Price, Features, more Comparison
मारुति बलेनो और टाटा अल्ट्रोज की तुलना - फोटो : एआई जनरेटेड
किसकी कीमत में कितना है अंतर?
  • मारुति ने फिलहाल नई बलेनो के सिर्फ बेस वेरिएंट की कीमत जारी की है। इसकी इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये है। कंपनी की मौजूदा रेंज को देखते हुए उम्मीद है कि नई बलेनो की कीमत टॉप वेरिएंट में दस लाख रुपये के आंकड़े से ठीक पहले तक जा सकती है। इसके अलावा सीएनजी एएमटी वर्जन लॉन्च होने पर इसकी कीमत सीएनजी एमटी वर्जन की तुलना में करीब 50 हजार रुपये ज्यादा होने की उम्मीद है।
  • वहीं, टाटा अल्ट्रोज की कीमत छह लाख रुपये से शुरू होती है और इसके क्रिएटिव एस सीएनजी एएमटी वेरिएंट की कीमत दस लाख रुपये तक जाती है।

Updated Maruti Baleno vs Tata Altroz, Price, Features, more Comparison
मारुति बलेनो और टाटा अल्ट्रोज की तुलना - फोटो : tata.cars and nexaexperience
दोनों कारों में क्या है खास?
  • अगर खासियत की बात करें तो नई बलेनो के अपडेट के बाद इसका मुकाबला अल्ट्रोज से और दिलचस्प हो गया है। बलेनो में नए फीचर्स के साथ 1.2-लीटर जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन, पेट्रोल और सीएनजी विकल्प तथा बेहतर माइलेज का फोकस देखने को मिलता है। इसके अलावा लेवल 2 एडीएएस भी इसे खास बनाता है।
  • दूसरी ओर, टाटा अल्ट्रोज फीचर्स के साथ पेट्रोल, सीएनजी और डीजल जैसे ज्यादा पावरट्रेन विकल्प देती है। इसके टॉप मॉडल में 360-डिग्री कैमरा, सनरूफ, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
  • यानी दोनों प्रीमियम हैचबैक का फोकस अलग-अलग जरूरतों पर है। नई बलेनो के अपडेट के बाद अब खरीदारों के सामने इस सेगमेंट में एक और मजबूत विकल्प मौजूद है, जबकि अल्ट्रोज पावरट्रेन की विविधता और फीचर पैकेज के साथ मुकाबले में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed