फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Volkswagen’s Turnaround Plan, Porsche Face 41000 Additional Job Cuts

फॉक्सवैगन का बड़ा प्लान: पोर्शे में हो सकती है चार हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, क्या है कंपनी की योजना?

Sun, 20 Sep 2026 02:52 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 20 Sep 2026 02:52 PM IST
सार
Register For Event

फॉक्सवैगन के सबसे बड़े रिस्ट्रक्चरिंग यानी पुनर्गठन प्लान के तहत उसकी स्पाेर्ट्स कार ब्रांड पोर्शे में हजारों नौकरियों की कटौती का प्रस्ताव रखा गया है। चीन में घटती बिक्री, ईवी रणनीति में फेरबदल और वित्तीय घाटे के चलते कंपनी पर संकट के बादल गहरा गए हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।
 

विज्ञापन
Volkswagen’s Turnaround Plan, Porsche Face 41000 Additional Job Cuts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

फॉक्सवैगन की व्यापक टर्नअराउंड योजना के तहत पोर्शे में चार हजार से ज्यादा अतिरिक्त नौकरियों में कटौती की योजना सामने आई है। जर्मन बिजनेस डेली की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। यह रिपोर्ट पोर्शे में समस्याओं से जुड़े एक प्रॉफिट वार्निंग के बाद सामने आई है।

विज्ञापन

रिपोर्ट की मानें तो फॉक्सवैगन के सुपरवाइजरी बोर्ड द्वारा जर्मन ऑटो ग्रुप के अब तक के सबसे बड़े रिस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी देने वाले हालिया समझौते के दस्तावेजों में पोर्शे में लगभग 4100 कर्मचारियों की कटौती का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


4100  कर्मचारियों की कटौती का प्रस्ताव

  • रिपाेर्ट के अनुसार, प्रस्तावित करीब 4,100 नौकरियों की कटौती का मकसद लगभग 700 मिलियन पाउंड (803.8 मिलियन डॉलर) के ओवरहेड शॉर्टफॉल को दूर करना है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यहां तक कि यह भी कहा जा रहा है कि ये कटौती पहले से मौजूद समझौतों के अलावा होगी। यानी पोर्शे में पहले से तय की गई नौकरियों में कटौती के अतिरिक्त यह नया प्रस्ताव सामने आया है। हालांकि, इसे लेकर फॉक्सवैगन या पोर्शे की ओर से आधिकारिक रूप से फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए इसे अभी पूरी तरह से सही नहीं माना जा सकता है। कंपनी कटौती करती भी है या नहीं, यह आधिकारिक रिपाेर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


पहले भी हो चुकी है हजारों नौकरियों में कटौती पर सहमति

  • हालांकि इस बात की भी चर्चा है कि पोर्शे में इससे पहले भी नौकरियों में कटौती को लेकर समझौते हो चुके हैं। जुलाई में पोर्शे के प्रबंधन और श्रम प्रतिनिधियों ने पहले से तय चार हजार नौकरियों की कटौती के अलावा पांच हजार अतिरिक्त नौकरियों में कटौती पर सहमति जताई थी।
  • इसके बाद स्टटगार्ट स्थित 911 निर्माता कंपनी में 2035 तक वर्तमान में सहमत नौकरी कटौती का दायरा कंपनी के कर्मचारियों में लगभग हर पांच में से एक तक पहुंच गया है। अब सामने आई करीब 4,100 अतिरिक्त नौकरियों की कटौती की योजना इस पूरी स्थिति को और बड़ा बना सकती है।


क्या फॉक्सवैगन और पोर्शे ने कुछ कहा है?

  • इस रिपोर्ट को लेकर फॉक्सवैगन ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। वहीं, पोर्शे के एक प्रवक्ता ने भी फॉक्सवैगनके सुपरवाइजरी बोर्ड की कथित योजनाओं पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, फॉक्सवैगनकी मूल कंपनी पोर्शे के लिए ऐसे उपायों की सिर्फ सिफारिश कर सकती है। वह पोर्शे पर इन उपायों को अनिवार्य रूप से लागू नहीं कर सकती।


फॉक्सवैगन ने घटाया मार्जिन का लक्ष्य
यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब फॉक्सवैगन ने अपने पूरे साल के मार्जिन लक्ष्य में भी बदलाव किया है। फॉक्सवैगन ने शुक्रवार को अपने पूरे साल के मार्जिन टारगेट को संशोधित किया। कंपनी अब पहले अनुमानित 4.0-5.5% की रेंज के बजाय अधिकतम 1% मार्जिन की उम्मीद कर रही है।



पोर्शे की मुश्किलों का फॉक्सवैगन पर असर

  • मार्जिन लक्ष्य में इस बदलाव की एक बड़ी वजह पोर्शे में किए गए राइटडाउन को बताया जा रहा है। पोर्शे  के सीईओ माइकल लीटर्स पर कंपनी के लिए वापसी की रणनीति तैयार करने का दबाव है। कंपनी को चीन में बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही पोर्शे की इलेक्ट्रिक व्हीकल रणनीति में किए जा रहे महंगे बदलाव भी कंपनी के लिए चुनौती बने हुए हैं।
  • ऐसे में फॉक्सवैगन की व्यापक टर्नअराउंड योजना के बीच पोर्शे में अतिरिक्त नौकरियों की कटौती का प्रस्ताव सामने आया है। हालांकि, 4,100 अतिरिक्त नौकरियों की कटौती को लेकर फिलहाल रिपोर्ट के अलावा फॉक्सवैगन या पोर्शे की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इसे एकदम सही माना जाना, अभी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed