फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai Villagers Name Road Potholes After MLA MP and Minister

बिहार: खराब सड़कों को लेकर अनोखा प्रदर्शन, विधायक-सांसद के नाम पर किया गड्ढों का नामकरण

Sat, 31 Oct 2026 06:34 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 31 Oct 2026 06:34 PM IST
सार
Register For Event

बेगूसराय के पर्रा-सरौंजा पथ की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों का नाम विधायक कुंदन कुमार, सांसद गिरिराज सिंह और पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार के नाम पर रख दिया। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Begusarai Villagers Name Road Potholes After MLA MP and Minister
बिहार में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में सड़क की बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। पर्रा-सरौंजा पथ पर बने गड्ढों को अब स्थानीय विधायक, सांसद और मंत्री के नाम से पुकारा जा रहा है। ग्रामीणों ने इन गड्ढों का नाम 'कुंदन कुमार कुंड', 'गिरिराज सिंह कुंड' और 'शैलेंद्र कुमार कुंड' रख दिया है। उनका कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम
बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड की पर्रा पंचायत में पर्रा-सरौंजा पथ की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। इसी नाराजगी को जाहिर करने के लिए उन्होंने सड़क पर बने बड़े गड्ढों का नामकरण किया। ग्रामीणों ने विधायक कुंदन कुमार, सांसद गिरिराज सिंह और पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार के नाम पर गड्ढों को 'कुंड' नाम दिया। इस अनोखे विरोध के जरिए ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


कई साल पहले बनी सड़क फिर हुई जर्जर
ग्रामीण ऋषभ कुमार के मुताबिक, सरौंजा पथ कई दशकों से जर्जर हालत में था। पूर्व विधायक अमिता भूषण के प्रयास से सड़क का पुनर्निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2020 में कुंदन सिंह के विधायक बनने के बाद पिछले छह वर्षों में सड़क की समुचित मरम्मत नहीं हुई। इसके चलते सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरसात में बढ़ जाते हैं हादसे
ग्रामीणों का कहना है कि पर्रा पंचायत को मॉडल पंचायत कहा जाता है, लेकिन सड़क की हालत बेहद खराब है। स्थिति ऐसी हो गई है कि यह समझना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच सड़क बची है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। लोगों को दुर्घटना की आशंका के बीच इस रास्ते से गुजरना पड़ता है।


ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
ग्रामीण पप्पू ने कहा कि सड़क की बदहाली से लोग लंबे समय से परेशान हैं। उनका आरोप है कि चुनाव के दौरान नेता वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव के बाद सड़क की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने सांसद गिरिराज सिंह, विधायक कुंदन कुमार और ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री शैलेंद्र कुमार से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र पहल नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध के दौरान बबलू सहनी, अबिंद यादव, रंजीत सहनी, मोगल सहनी, संजीत सहनी, संजय कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed