फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Flood: 43.64 Lakh People Affected Across 14 Districts, 951 Community Kitchens Operational

बिहार में बाढ़ का कहर: 14 जिलों के 43.64 लाख लोग प्रभावित, 951 सामुदायिक किचन में मिल रहा भोजन

Thu, 10 Sep 2026 08:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 10 Sep 2026 08:35 PM IST
सार
Register For Event

बिहार में गंगा, पुनपुन समेत कई नदियों का जलस्तर को घट रहा है। लेकिन, खतरा बढ़ने लगा है। लोग परेशान हैं। बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इधर, सरकार का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है।

विज्ञापन
Bihar Flood: 43.64 Lakh People Affected Across 14 Districts, 951 Community Kitchens Operational
बिहार के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों में बाढ़ के हालात के बीच राज्य सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, अब तक 33.88 लाख बाढ़ प्रभावित लोगों को दो समय का भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके लिए राज्य में 951 कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 15 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं। इनमें 11,255 बाढ़ प्रभावित लोगों के रहने, भोजन और चिकित्सा समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रभावित परिवारों के बीच करीब 2.57 लाख पॉलीथीन शीट और 40,600 ड्राई राशन पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


1,932 नावें लोगों की आवाजाही में जुटीं
बाढ़ के कारण प्रभावित इलाकों में आवागमन को आसान बनाने के लिए 1,932 नावों का परिचालन किया जा रहा है। वहीं, मवेशियों के लिए अब तक 6,692 क्विंटल पशुचारा वितरित किया गया है। राहत एवं बचाव अभियान को मजबूत करने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में एसडीआरएफ की 27 और एनडीआरएफ की 10 टीमें तैनात हैं।
विज्ञापन


14 जिलों के 85 प्रखंडों में बाढ़ का असर
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बिहार के 14 जिलों के 85 प्रखंडों की 527 ग्राम पंचायतों में करीब 43.64 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया और अरवल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार ट्रैफिक चालान एक्सप्लेनर: कैसे-कहां-कितना जमा होगा जुर्माना? लोक अदालत में छूट को समझिए

कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर
गंडक, कोसी, गंगा, पुनपुन, बागमती और घाघरा समेत कई प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि, गंडक और कोसी का जलस्राव फिलहाल स्थिर बताया गया है। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अगले दो दिनों में बारिश की संभावना
मौसम केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। राहत और बचाव कार्यों को जरूरत के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed