फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: three accused were arrested within three hours, while one surrendered.

बिहार: बक्सर में दुष्कर्म के मामले में तीन घंटे के भीतर तीन आरोपित गिरफ्तार, एक ने किया सरेंडर

Sun, 25 Oct 2026 08:45 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2026 08:45 PM IST
सार
Register For Event

बक्सर के चक्की थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा में लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन घंटे के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। दो आरोपित छापेमारी में पकड़े गए, जबकि तीसरे ने आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन
Bihar: three accused were arrested within three hours, while one surrendered.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के चक्की थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा में एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दो आरोपितों को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली कि चक्की थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा में एक लड़की के साथ दो व्यक्तियों ने दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सूचना का सत्यापन करने के बाद तकनीकी अनुसंधान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के घरों पर छापेमारी शुरू की।

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी: एनडीए के नेता मल्लिकार्जुन पर हमलावर, नड्डा-शिवराज से लेकर चिराग ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपितों पर कार्रवाई
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान समशेर पासवान और मोहित पासवान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, धुनु पासवान ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच आत्मसमर्पण कर दिया। गिरफ्तार आरोपितों में समशेर पासवान, पिता हरेंद्र पासवान; मोहित पासवान, पिता दिनदयाल पासवान; और धुनु पासवान, पिता राजेश पासवान शामिल हैं। तीनों लक्ष्मण डेरा के निवासी बताए गए हैं। इस मामले में चक्की थाना कांड संख्या 73/26, दिनांक 25 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1), 351(2) और 352 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी टीम में अंचल निरीक्षक ओम प्रकाश, चक्की थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed