फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Remembering Shri Babu Kharge stated that he had made a significant contribution to the upliftment

बिहार: खरगे के कार्यक्रम में हंगामा, युवक बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान

Sun, 25 Oct 2026 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Oct 2026 04:24 PM IST
सार
Register For Event

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने जमींदारी प्रथा समाप्त करने, वंचितों के उत्थान और बिहार में लोकतंत्र की नींव मजबूत करने में श्री बाबू के योगदान को सराहा।

विज्ञापन
Remembering Shri Babu Kharge stated that he had made a significant contribution to the upliftment
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रीकृष्ण सिंह को बिहार में लोकतंत्र की नींव मजबूत करने वाला अग्रणी नेता बताया। खड़गे ने कहा कि श्री बाबू ने जमींदारी प्रथा समाप्त कर और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम करके सामाजिक न्याय के नए अध्याय की शुरुआत की।  खरगे के संबोधन के दौरन हंगामा हो गया। कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर खरगे ने जवाब दिया कि मोदी का बाप भी जाएगा।

विज्ञापन

 

 

खरगे ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मभूमि के रूप में पहचाना जाता है। इस पवित्र धरती पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए उन्होंने आयोजन समिति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरा देश श्री बाबू को याद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, अंजनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में मारी गोली

बिहार में कांग्रेस सरकारों के इतिहास का उल्लेख करते हुए खरगे ने कहा कि 1937 में श्रीकृष्ण सिंह के नेतृत्व में पहली कांग्रेस सरकार बनी थी। इसके बाद 1947 में दूसरी सरकार स्थापित हुई। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश शासन के दौरान मुख्यमंत्री को ‘प्रीमियर’ कहा जाता था। भारतीय संविधान के तहत 1952 में हुए पहले विधानसभा चुनाव के बाद श्री बाबू 3 जनवरी 1961 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।



आरएसएस को लेकर क्या बोले?
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर आज आरएसएस की बात की जाए तो लोग इसका अलग-अलग अर्थ निकाल सकते हैं। लेकिन, आपको निशाना इसलिए बनाया जा रहा है, क्योंकि आप अपनी स्थापना के समय से ही इसी गतिविधि में लगे हुए हैं। खरगे ने कहा, “इस देश में जब तक आरएसएस की विचारधारा बनी रहेगी, तब तक शांति नहीं होगी। उन्होंने एसआईआर के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का समर्थन करने की बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा, “यह आजादी की दूसरी लड़ाई है।

खरगे ने कहा कि भाजपा और आरएसएस बिहार के दिग्गज नेताओं, जैसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद, की विरासत को खत्म करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि नीतीश कुमार जैसे समाजवादी नेता भी उन लोगों के साथ चले गए, जो आरएसएस की विचारधारा में विश्वास करते हैं। खरगे ने कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें शामिल लोगों का पता लगाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके खिलाफ हुए ‘शुद्धिकरण’ मामले की जांच कराने का वादा किया था, लेकिन जब राहुल गांधी हल्द्वानी गए तो उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed